एक्सप्लोरर

निप्पॉन इंडिया ने लॉन्च किया बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स फंड, निवेश से पहले जानिए सबकुछ

जो निवेशक ब्लू-चिप कंपनियों में कम जोखिम के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए निप्पॉन इंडिया बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स फंड एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया है, जो बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स को ट्रैक करेगा. इस नए फंड ऑफर (NFO) का नाम 'निप्पॉन इंडिया बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स फंड' है. यह फंड 21 मई, 2025 से निवेश के लिए खुला है और 4 जून, 2025 को बंद होगा. यह खासतौर पर उन निवेशकों के लिए है जो कम लागत पर लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं.

क्या है बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स?

बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स में वे 30 कंपनियां शामिल हैं जो बीएसई 100 का हिस्सा तो हैं, लेकिन बीएसई सेंसेक्स में शामिल नहीं हैं. इन कंपनियों में भविष्य में सेंसेक्स में शामिल होने की पूरी क्षमता है. पिछले 10 वर्षों में ऐसी 20 कंपनियां रही हैं, जो इस इंडेक्स से निकलकर बीएसई सेंसेक्स में शामिल हो चुकी हैं.

यह इंडेक्स ऐसे लार्ज कैप स्टॉक्स को कवर करता है जो अन्य प्रमुख इंडेक्स में कम प्रतिनिधित्व पाते हैं, जिससे यह निवेश के लिए एक अनोखा और रणनीतिक अवसर बनता है.

पिछले प्रदर्शन की बात करें तो, बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 30 टीआरआई (Total Return Index) ने बीते पांच सालों में सालाना 26 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स ने 20.3 फीसदी का रिटर्न दिया. तीन साल के रिटर्न की बात करें तो नेक्स्ट 30 इंडेक्स ने 15.7 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि सेंसेक्स ने 13.4 फीसदी.

इस इंडेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियां

जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी एंटरप्राइजेज, विप्रो, ओएनजीसी, ग्रासिम, बीपीसीएल, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज लैब्स और इंटरग्लोब एविएशन आदि. यह इंडेक्स 12 अलग-अलग सेक्टरों में फैला हुआ है, जिससे पोर्टफोलियो में बेहतर विविधता मिलती है.

फंड के लाभ क्या हैं?

ETF की तरह यह इंडेक्स फंड भी कम लागत में निवेश का अवसर देता है. डीमैट खाता न होने पर भी इसमें निवेश किया जा सकता है, जिससे रिटेल निवेशकों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है. इसके अलावा, यह फंड वर्तमान में अपने 10-वर्षीय ऐतिहासिक औसत से करीब 7 फीसदी की छूट पर कारोबार कर रहा है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इंडियंस ने दिया तुर्किए को एक और बड़ा झटका, टिकट कराया कैंसिल और गिर गए Turkish Airlines के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget