एक्सप्लोरर

Nikhil Kamath: युवा कारोबारियों की आर्थिक मदद करेंगे निखिल कामत, लॉन्च किया स्पेशल फंड 

Nikhil Kamath WTFund: जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत इस डब्लूटी फंड के जरिए युवाओं को 20 लाख रुपये तक की मदद देंगे. साथ ही उन्हें मेंटरशिप भी प्रदान करेंगे. इसके बदले में वह कुछ नहीं लेंगे.

Nikhil Kamath WTFund: कारोबार की दुनिया में कदम रखने की चाहत रखने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रुपयों की आती है. उनके पास युवा जोश, विचार, मेहनत और काबिलियत तो होती है लेकिन, पैसों की कमी के चलते लाखों युवा अपने विचारों को जमीन पर नहीं उतार पाते. अब ऐसे ही युवाओं की मदद के लिए जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने एक स्पेशल फंड बनाया है. यह डब्लूटी फंड (WTFund) 25 साल या उससे कम उम्र के उन कारोबारियों की मदद करेगा, जो नए आईडिया से अपनी इंडस्ट्री में बदलाव लाना चाहते हैं. 

युवा कारोबारियों को मिलेगी 20 लाख रुपये तक की मदद

निखिल कामत और उनके भाई नितिन कामत ने मिलकर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) को खड़ा किया है. निखिल कामत के अनुसार, यह डब्लूटी फंड युवा कारोबारियों को 20 लाख रुपये तक की मदद करेगा. इसके बदले में निखिल कामत उनसे इक्विटी भी नहीं लेंगे. इसके अलावा अपने डब्लूटीएफ इकोसिस्टम से इन युवा कारोबारियों को मेंटरशिप भी उपलब्ध कराई जाएगी. निखिल कामत ने कहा कि युवा कारोबारी इंडस्ट्री में आमूलचूल परिवर्तन ला सकते हैं. हम इन्हें अपनी तरफ से मदद करना चाहते हैं. इनके लिए टेस्टिंग, फीडबैक और इंटर्नशिप प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे. हम चाहते हैं कि पैसों की दिक्कत के चलते रिस्क लेने से बचे नहीं. हमें पूरी उम्मीद है कि यह फंड इन लोगों बहुत काम आएगा. 

25 साल या उससे कम उम्र के 40 कारोबारी चुने जाएंगे 

जेरोधा फाउंडर के अनुसार, 25 साल या उससे कम उम्र के 40 कारोबारी इस फंड और मेंटरशिप के लिए चुने जाएंगे. इन्हें हम एक साल तक मदद देंगे. हमारी ओर से इन्हें तब तक मदद की जाएगी, जब तक यह अपनी पहली इंस्टीटूशनल फंडिंग नहीं उठा लेते. निखिल कामत ने बताया कि डब्लूटी फंड सभी सेक्टर में काम करने वाले युवा कारोबारियों की मदद के लिए तैयार है. 

डब्लूटीएफ की वेबसाइट पर जाकर देनी होगी जानकारी 

युवा कारोबारियों को इस फंड से मदद हासिल करने के लिए डब्लूटीएफ की वेबसाइट www.allthingswtf.com/wtfund पर जाकर अपनी जानकारी देनी होगी. निखिल कामत ने डब्लूटीएफ की शुरुआत एक पॉडकास्ट (WTF Podcast) के लिए की थी. इसे वह खुद होस्ट करते हैं. अब यह मार्केट में बदलाव लाने वाले प्लेटफॉर्म की तरह खुद को तैयार कर रहा है.

ये भी पढ़ें 

Unhappy Leaves: यहां मिलती हैं अनहैप्पी लीव, अगर आप खुश नहीं तो काम पर आने की जरूरत नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget