एक्सप्लोरर

Card Network: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को आरबीआई ने दिया तोहफा, अपनी पसंद से चुन पाएंगे नेटवर्क

Credit Card Rules: रिजर्व बैंक के नए निर्देश के बाद क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को काफी फायदा होने वाला है. घरेलू कार्ड नेटवर्क रूपे को भी इसका फायदा मिल सकता है...

रिजर्व बैंक ने देश के करोड़ों क्रेडिट कार्ड धारकों को शानदार तोहफा दिया है. अब क्रेडिट कार्ड के यूजर कार्ड लेते समय अपनी पसंद से कार्ड नेटवर्क चुन सकेंगे. सेंट्रल बैंक ने पहले भी इस बारे में जानकारी दी थी. अब रिजर्व बैंक ने आज बुधवार को निर्देश जारी कर दिया.

नए नियमों से इन्हें होगा फायदा

आरबीआई ने यह निर्देश पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट 2007 के तहत जारी किया है. सेंट्रल बैंक का कहना है कि कार्ड जारी करने वाले बैंक अब अपनी मर्जी से ग्राहकों के ऊपर क्रेडिट कार्ड नेटवर्क नहीं थोप सकते हैं. उन्हें क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को नेटवर्क चुनने का विकल्प देना होगा. रिजर्व बैंक के इस निर्देश से क्रेडिट कार्ड के यूजर्स के साथ-साथ घरेलू कार्ड नेटवर्क रूपे को भी फायदा होने वाला है.

इस कारण रिजर्व बैंक ने दिया निर्देश

अभी तक यह होता था कि यूजर्स को इश्यूअर की ओर से क्रेडिट कार्ड प्रोवाइड किया जाता था. क्रेडिट कार्ड का नेटवर्क क्या होगा, इसे तय करने का विकल्प या अधिकार ग्राहकों के पास नहीं होता था. रिजर्व बैंक ने निर्देश में इस बात का जिक्र भी किया है. उसने कहा है कि कार्ड नेटवर्क और कार्ड इश्यूअर यानी बैंक आपस में समझौता कर ग्राहकों के विकल्प को सीमित कर रहे हैं. इसी कारण रिजर्व बैंक को डाइरेक्टिव जारी करना पड़ा है.

इस तरह से देने होंगे ऑप्शन

रिजर्व बैंक ने कहा- चाहे बैंक का मामला हो या नॉन-बैंक इंस्टीट्यूशन का, कस्टमर के कार्ड नेटवर्क के बारे में निर्णय कस्टमर का नहीं होता है, बल्कि इश्यूअर और कार्ड नेटवर्क के समझौते से तय होता है. इस कारण रिजर्व बैंक ने कार्ड इश्यूअर और कार्ड नेटवर्क के बीच किसी तरह के समझौते पर रोक लगा दी है. रिजर्व बैंक ने निर्देश में साफ कहा है- कार्ड जारी करने वाले कार्ड नेटवर्क के साथ कोई ऐसा समझौता नहीं करेंगे, जिससे ग्राहकों के द्वारा अन्य कार्ड नेटवर्क की सेवा लेने की राह में कोई रुकावट पैदा हो.

पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा विकल्प

रिजर्व बैंक ने आगे कहा है- किसी योग्य ग्राहक को कार्ड इश्यूअर इस बात का विकल्प देंगे कि कार्ड लेते समय वे अपनी पसंद का कार्ड नेटवर्क चुन सकें. पुराने ग्राहकों को लेकर रिजर्व बैंक ने कहा है कि उन्हें कार्ड के रिन्यूअल के समय नेटवर्क चुनने का विकल्प दिया जा सकता है.

रूपे कार्ड को ये फीचर बनाता है खास

कार्ड नेटवर्क के रूप में अभी भारत में अमेरिकन एक्सप्रेस, डाइनर्स क्लब, मास्टरकार्ड, वीजा और रूपे की पहचान की गई है. रिजर्व बैंक के इस प्रावधान से रूपे नेटवर्क को काफी फायदा हो सकता है. रूपे क्रेडिट कार्ड को हाल ही में यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिली है. यह सुविधा अभी सिर्फ रूपे कार्ड पर मिलती है. सरकारी सपोर्ट के दम पर संख्या में रूपे कार्ड अभी मास्टरकार्ड और वीजा से आगे निकल चुका है, लेकिन वैल्यू के मामले में अब भी मास्टरकार्ड और वीजा का ही दबदबा है, क्योंकि ज्यादातर अच्छे ऑफर वाले क्रेडिट कार्ड इन दो नेटवर्क के साथ ही आते हैं. ताजे बदलाव से यह स्थिति बदलने वाली है.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स को झटका, तोहफों पर एएमएफआई ने लगाई लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget