एक्सप्लोरर

NPS Nominee Update: एनपीएस अकाउंट में नॉमिनी अपडेट करना है बेहद आसान, जान लें इसका ऑनलाइन प्रोसेस

NPS e-Nomination: अगर आपको एनपीएस खाते में नॉमिनी ऐड या अपडेट करना है तो इस काम को आप ऑनलाइन फटाफट कर सकते हैं. हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.

National Pension System Update Nominee: नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) एक शानदार रिटायरमेंट स्कीम है जिसके देशभर में करोड़ों निवेशक है. इस योजना में निवेश करके आप अपने लिए एक मोटा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं. वहीं अगर किसी खाताधारक की मृत्यु रिटायरमेंट से पहले हो जाए तो खाते में जमा पैसे नॉमिनी को मिल जाते हैं.

ऐसे में खाते में किसी नॉमिनी को जोड़ना बहुत आवश्यक है. अगर आपने एनपीएस खाते में अभी तक नॉमिनी ऐड नहीं किया है या उसे अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे इस काम को कर सकते हैं. एनपीएस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक खाताधारकों को केवल तीन नॉमिनी चुनने का विकल्प मिलता है. वहीं अगर कोई अकाउंट होल्डर नॉमिनी का गलत नाम दर्ज कर देता है तो उसे अमान्य माना जाता है.

किन लोगों को आप कर सकते हैं नॉमिनेट?

NPS के नियमों के मुताबिक पुरुष खाताधारक अपनी पत्नी, बच्चों, पार्टनर, माता-पिता या मृत बेटे की पत्नी और बच्चों को नॉमिनेट कर सकता है. वहीं एक स्त्री अपने पति, बच्चों, पार्टनर, माता-पिता, सास-ससुर और बेटे के विधवा और बच्चों को नॉमिनेट कर सकती है. वहीं अन्य जेंडर (थर्ड जेंडर) के लोगो को भी इसी तरह की सुविधा मिल पाती है. अगर किसी खाताधारक के नॉमिनी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाताधारक को दोबारा नॉमिनेशन करना पड़ेगा. ध्यान रखें कि शादी के बाद अपने खाते को दोबारा नॉमिनेट कर दें. जैसे ही आप नए नॉमिनी के नाम को ऐड करते हैं पुराना नॉमिनी खुद ब खुद कैंसिल हो जाता है.

इस तरह NPS खाते में पूरा करें नॉमिनेशन-

1. एनपीएस में नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://cra-nsdl.com/CRA/ पर विजिट करें.
2. यहां Demographic changes के विकल्प को चुनें.
3. वहां जाकर अपने पर्सनल डिटेल्स में बदलाव के मेन्यू को चुनें.
4. आगे Add/Update Nomination डिटेल्स पर जाएं और कंफर्म ऑप्शन को चुनें.
5. फिर अपने एनपीएस खाते का टायर चुनें जिसमें आपको नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है.
6. फिर आगे आपके नॉमिनी का नाम, जन्मतिथि और बाकी डिटेल्स फिल करके अपने रिश्ते को अपडेट करके सेव कर दें.
7. इसके साथ ही आपको नॉमिनी को मिलने वाले फंड के फीसदी के बारे में भी जानकारी देनी होगी.
8. आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज कर दें.
9. फिर आपको अपना डिजिटल साइन अपलोड करना होगा और फिर आपके आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दोबारा दर्ज कर दें.
10. ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए Verify OTP के विकल्प को चुनें. इसके बाद आपके NPS खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Income Tax Notice: इनकम टैक्स विभाग इस वजह से दे चुका है 1 लाख लोगों को नोटिस, वित्त मंत्री ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget