एक्सप्लोरर

NPS Scheme: आपको भी बुढ़ापे में हर महीने चाहिए पैसा तो आज ही इस सरकारी स्कीम में शुरू कर दें निवेश, मिलेगा बड़ा फायदा...

National Pension Scheme News: केंद्र सरकार (Central Government) की पेंशन स्कीम NPS ने निवेशकों को पिछले 12 सालों में बड़ा फायदा दिया है-

National Pension Scheme: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कई खास स्कीम चलाई गई हैं, जिसके जरिए निवेशकों को बंपर फायदा मिला है. आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ सरकार ने आम जनता के लिए पेंशन को लेकर भी कई स्कीम (pension scheme by modi government) शुरू की थी, जिससे कि लोग अपने आज के साथ-साथ अपने बुढ़ापे को भी सिक्योर बना सकें. नेशनल पेंशन स्कीम (NPS Scheme) ने पिछले 12 साल के दौरान लोगों को अच्छा रिटर्न दिया है. 

निवेशकों को जल्दी निवेश शुरू करना चाहिए
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System) ने पिछले 12 साल के दौरान लोगों को अच्छा रिटर्न दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अंशधारक को इस स्कीम से अधिकतम लाभ हासिल करने के लिए इसमें निवेश जल्दी शुरू करना चाहिए.

12 सालों में इक्विटी में दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
बंदोपाध्याय ने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के बीमा एवं पेंशन शिखर सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पिछले 12 साल के दौरान इक्विटी योजनाओं के तहत रिटर्न 12 फीसदी से अधिक रहा है और सरकारी प्रतिभूतियों में यह 9.9 फीसदी रहा है. कॉरपोरेट बांड में लोन से जुड़े घटनाक्रमों के बावजूद सालाना आधार पर 9.59 फीसदी रहा है. हमारी पेंशन कोष संपत्तियां काफी हद तक इन घटनाक्रमों से बची रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कुल 6,850 अरब रुपये का कोष है, जिसका रिटर्न काफी अच्छा रहा है.

1000 रुपये का करना होता है भुगतान
बंदोपाध्याय कहा कि NPS काफी लचीला रुख अपनाने का विकल्प देता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को इसमें जल्दी निवेश शुरू करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें लचीलापन इसलिए है क्योंकि आपको सिर्फ 1,000 रुपये का भुगतान करना होता है. इसमें कोई निश्चित अंशदान तय नहीं है. आप PMLA का अनुपालन करते हुए इसमें किसी भी स्तर तक योगदान कर सकते हैं.

NPS और APY में कर सकते हैं निवेश
बंदोपाध्याय ने कहा कि भारत को पेंशन वाला समाज बनाने के लिए अभी काफी कुछ करने की जरूरत है. बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA), PFRDA और CII को मिलकर देश में पेंशन के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए. PFRDA दो पेंशन योजनाएं NPS और अटल पेंशन योजना (APY) का ऑप्शन देती है. 

क्या है नेशनल पेंशन सिस्टम?
आपको बता दें केंद्र सरकार ने साल 2004 में NPS को पहले तो सरकारी कर्मचारियों लिए शुरू किया था लेकिन बाद में 2009 में आम जनता को भी इसमें निवेश की आजादी दी गई. इसकी सबसे खास बात ये है कि आप रिटायरमेंट तक इसमें निवेश करते हैं. यह एक ऐसा फंड है जिसमें आप थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते जाते हैं लेकिन रिटायरमेंट तक ये फंड बहुत ज्यादा हो जाता है. निवेश की शुरुआत जितना पहले करेंगे, फायदा उतना ज्यादा होगा.

कौन कर सकता है निवेश?
इस स्कीम के लिए पात्रता की बात की जाए तो 18-65 साल का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है. एक व्यक्ति केवल एक ही NPS खाता खोल सकता है. यह ज्वाइंट अकाउंट नहीं हो सकता है.

यह भी पढ़ें:
EPFO: 22.55 करोड़ नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट हो गया ब्याज का पैसा, जल्दी से चेक कर लें बैलेंस

Stock Market: बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 949 टूटा, Nifty 17000 के नीचे फिसलकर बंद, बैंकिग, IT में बिकवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget