एक्सप्लोरर

NPS Account: नये साल में NPS अकाउंट खोलने की है तैयारी तो ड्राइविंग लाइसेंस रखें तैयार, तुरंत खुल जाएगा खाता

NPS Account: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक लंबी अवधि के लिए निवेश प्‍लान है. एनपीएस यह एक तरह की कंट्रीब्‍यूटरी पेंशन स्‍कीम है. डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए आप आसानी से एनपीएस खाता खोल सकते हैं.

NPS Account: साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है और नये साल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में साल 2023 की शुरुआत से पहले ही बहुत अपने फ्यूचर प्लानिंग करने लगते हैं. साल की शुरुआत के साथ ही कई लोग अपने फ्यूचर गोल्स को सेट करते हैं और रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं. अगर आप भी 60 वर्ष के बाद बुढ़ापे को बेहतर ढंग से जीना चाहते हैं तो नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. बता दें कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक लंबी अवधि के लिए निवेश प्लान है. एनपीएस यह एक तरह की कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम है.

NPS में निवेश पर रिटायरमेंट पर एक बड़ा फंड आपको एकमुश्त मिल जाता है. एनपीएस स्कीम में निवेश करने वाले लोग आयकर विभाग की धारा 80-CCD (1B) के तहत 50 हजार रुपये और इनकम टैक्स की धारा 80 C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट का लाभ ले सकते हैं. अगर आप इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो एनपीएस अकाउंट (NPS Account) में निवेश कर सकते हैं. एनपीएस अकाउंट को आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से खोल सकते हैं. NPS अकाउंट खोलना चाहते हैं तो इसे ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए खोल सकते हैं.

DigiLocker के जरिए खोलें NPS खाता-

सरकारी ऑनलाइन स्टोरेज डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए आप आसानी से एनपीएस खाता खोल सकते हैं. पेंशन रेगुलेटरी PFRDA अपनी  सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा देता है जिसके जरिए आप आसानी से डिजिलॉकर पर जाकर आसानी से अकाउंट को ओपन कर सकते हैं. इसके साथ ही सब्सक्राइबर्स को अपने अकाउंट में एड्रेस अपडेट करने की फैसिलिटी भी मिलती है. अगर आप भी नये साल में नेशनल पेंशन सिस्टम में खाता खोलने का सोच रहे हैं तो हम आपको इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

जानें कैसे ड्राइविंग लाइसेंस से खोले NPS अकाउंट-

1. सबसे पहले आप एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए Protean CRA https://enps.nsdl.com/ की वेबसाइट पर जाकर National Pension Scheme के ऑप्शन को चुनें.
2. इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन के लिए आप Register With के ऑप्शन को चुनें. इसके बाद डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर के साथ ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
3. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करें और फिर Continue बटन पर क्लिक करें.
4. इसके बाद आपको डिजिलॉकर वेबसाइट पर ले जाया जाएगा.
5. यहां आप डिजिलॉकर को एक्सेस कर सकते हैं.
6. इसके बाद आपके ड्राइविंग लाइसेंस और डेमोग्राफिक डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेंगे.
7. आगे अपनी बाकी डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर, NPS स्कीम के डिटेल्स, पैन कार्ड डिटेल्स, नॉमिनेशन डिटेल्स आदि बाकी डिटेल्स फिल कर दें.
8. आगे एनपीएस फॉर्म फिल करके खाता खोलते वक्त कुछ अमाउंट को जमा कर दें.
9. केवल डिजिलॉकर के जरिए आपका NPS खाता खुल जाएगा.  

ये भी पढ़ें-

Heeraben Modi Passed Away: आनंद महिंद्रा ने PM मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget