एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय रोजगार नीति पर सरकार का काम शुरू, 5 करोड़ लोगों को मिलेगा काम

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस संकट की वजह से पैदा बेरोजगारी को देखते हुए रोजगार नीतियां बनाएं.

सरकार ने प्रस्तावित राष्ट्रीय रोजगार नीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके तहत प्रवासी कामगार समेत 5 करोड़ कामगारों को औपचारिक रोजगार के दायरे में लाया जाएगा. दरअसल, सरकार ने थावर चंद गहलोत के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह बनाया है, जो कोरोनावायरस संक्रमण से पैदा रोजगार संकट के हल सुलझाएगा. यह समूह हर सेक्टर के हिसाब से रोजगार बढ़ाने का रोडमैप सुझाएगा. इसके तहत रोजगार पैदा करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना वायरस संकट की वजह से पैदा बेरोजगारी को देखते हुए रोजगार नीतियां बनाएं.

इन फॉर्मूलों पर काम करेगी राष्ट्रीय रोजगार नीति

राष्ट्रीय रोजगार नीति यानी NEP दो फॉर्मूलों पर काम करेगी. पहला, इसके तहत रोजगार बढ़ाने के लिए माकूल माहौल तैयार करेगी, जिससे नए उद्योग और कारोबार खुल सकें. इससे रोजगार में इजाफा होगा. साथ ही कामगारों का कौशल बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा ताकि चीन से भारत आने वाली कंपनियां उन्हें काम में लगा सकें.

यूपीए सरकार में बनी थी यह नीति

दरअसल राष्ट्रीय रोजगार नीति 2008 में यूपीए सरकार के तहत बनी थी. लेकिन इस पर आगे काम नहीं हो सका. इस योजना को 2016 के दौरानब्रिक्स रोजगार वर्किंग ग्रुप में बढ़ावा मिला. हालांकि उस वक्त भी इस पर काम नहीं हो सका.अब जबकि लॉकडाउन की वजह से बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूरों की नौकरियां चली गईं है तो सरकार राष्ट्रीय रोजगार नीति पर फिर से काम करना चाहती है.

अप्रैल-मई में बेरोजगारी दर 23.5 फीसदी पर पहुंची

भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर स्थिति में थी लेकिन कोरोनोवायरस की वजह से यह जबरदस्त मंदी में फंस गई है.  सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक देश में अप्रैल-मई के दौरान बेरोजगारी का स्तर 23.5 फीसदी पर पहुंच गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 20 से 30 साल की उम्र के दो करोड़ सत्तर लाख युवाओं की नौकरी चली गई. अगर सरकार ने जल्द रोजगार बढ़ाने के पुख्ता उपाय नहीं किए तो युवाओं में बेरोजगारी और तेजी से बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget