एक्सप्लोरर

अब फिर बढ़ेगी दूध की कीमत, सरकार ने ले लिया फैसला, 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

Karnataka Milk Price Hike: 30 मार्च को राज्यभर में उगादी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाना है इससे ठीक पहले दूध की कीमतें बढ़ा दी गई. इससे दूध से बनने वाले कई और प्रोडक्ट भी महंगे हो जाएंगे.

Karnataka Milk Price: कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की तरफ से सप्लाई किए जाने वाले नंदिनी दूध की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर और बढ़ाने का फैसला लिया है. यह फैसला KMF और किसान संगठनों की मांग पर विचार करने के बाद लिया गया. 

ये सारे प्रोडक्ट भी हो जाएंगे महंगे  

दूध की कीमत बढ़ाने का यह फैसला उगादी त्यौहार से ठीक पहले लिया गया, जिसे 30 मार्च को पूरे कर्नाटक में धूमधाम से मनाया जाएगा. अब चूंकि दूध की कीमत बढ़ेगी, तो होटलों से लेकर मिठाई की दुकानों में कॉफी, चाय और दूध से बने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमत भी बढ़ जाएगी.

हाल ही में मेट्रो और आरटीसी बस का किराया बढ़ाए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई थी. सरकार ने बिजली का रेट भी बढ़ाया है. दूध की कीमत भी 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की मांग की गई थी. हालांकि, सरकार ने इसे 4 रुपये ही बढ़ाने का फैसला लिया है. 

इसलिए बढ़ाई जाएगी दूध कीमत

5 मार्च को कर्नाटक की सरकार ने राज्य में नंदिनी दूध की कीमत बढ़ाने की जानकारी दी थी. विधान परिषद में सवाल-जवाब सत्र के दौरान सदन में पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने कहा, ''हम दूध की कीमत निश्चित रूप से बढ़ाएंगे. कीमत कितनी बढ़ाई जाए, इस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी.'' उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार पर दूध उत्पादकों का 656.07 करोड़ रुपये का सब्सिडी बकाया है. कुल 9.04 लाख लाभार्थियों को अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है.

उन्होंने बताया, ''हमने वित्त विभाग से लंबित धनराशि जारी करने को कहा है. विभाग द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद इसे लाभार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा. हम जल्द ही ऐसा करेंगे. किसान दूध की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की बात कह रहे हैं. हम दूध के दाम जरूर बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कीमत कितनी बढ़ाई जानी है यह तय की जाएगी.''

राज्य भर में जारी विरोध प्रदर्शन

राज्य भर में दूध फेडरेशन दूध की कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले इस बढ़ोतरी का विरोध किया था, लेकिन गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई. दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन फरवरी से जारी है. कर्नाटक राज्य रैयत संघ और ग्रीन ब्रिगेड दूध की खरीद कीमत को बढ़ाकर कम से कम 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने MSP लागू होने तक 10 रुपये प्रति लीटर का अंतरिम समर्थन मूल्य भी मांगा है. 

ये भी पढ़ें:

महज 1 साल में 7 लाख विजिटर्स, लंदन में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी को देखने के लिए लोगों की बढ़ रही भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget