एक्सप्लोरर

Mutual Fund SIP: एसआईपी पर बना हुआ है इन्वेस्टर्स का भरोसा, पिछले वित्त वर्ष में इतना बढ़ा कलेक्शन

SIP Collection: एसआईपी को लंबी अवधि के हिसाब से तैयार की गई निवेश योजना के बेहतर विकल्पों में एक माना जाता है. आंकड़े बताते हैं कि इन्वेस्टर्स का यह भरोसा अब भी कायम है...

Mutual Fund SIP Collection: बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद एसआईपी (SIP) पर खुदरा निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. म्यूचुअल फंड उद्योग के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं. आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड उद्योग (Mutual Fund Industry) में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के माध्यम से निवेश में पिछले वित्त वर्ष के दौरान शानदार वृद्धि दर्ज की गई है.

साल-दर-साल बढ़ रहा कलेक्शन

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में एसआईपी के जरिए कलेक्शन 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को एसआईपी के माध्यम से वित्त वर्ष 2021-22 में 1.24 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 में 96,080 करोड़ रुपये हासिल हुए थे. इससे पता चलता है कि एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कलेक्शन साल दर साल बढ़ता जा रहा है.

इन्वेस्टर्स का भरोसा बरकरार

एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एसआईपी के माध्यम से संग्रह पिछले सात साल के दौरान तीन गुणा हो गया है. वित्त वर्ष 2016-17 में यह महज 43,921 करोड़ रुपये था. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के पिछले कुछ सालों के आंकड़े बताते हैं कि खुदरा निवेशकों को लंबी अवधि में वृद्धि पर भरोसा बना हुआ है. यही कारण है कि वे लगातार एसआईपी के जरिए ज्यादा पैसे लगा रहे हैं.

इस महीने हुआ सबसे ज्यादा कलेक्शन

आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही मासिक आधार पर भी एसआईपी में ठीक-ठाक बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल यानी मार्च 2022 में म्यूचुअल फंड्स को एसआईपी से 12,328 करोड़ रुपये मिले थे. यह कलेक्शन मार्च 2023 में बढ़कर 14,276 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह किसी एक महीने के दौरान म्यूचुअल फंड्स को एसआईपी के जरिए मिला सबसे ज्यादा कलेक्शन है और पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान मासिक आधार पर औसतन एसआईपी कलेक्शन करीब 13,000 करोड़ रुपये रहा है.

एसबीआई म्यूचुअल फंड का ये रिकॉर्ड

घरेलू बाजार के सबसे बड़े फंड हाउसेज में से एक एसबीआई म्यूचुअल फंड की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष के दौरान एसआईपी के जरिए कलेक्शन में इसने भी शानदार वृद्धि दर्ज की है. एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बताया है कि FY22-23 में नए SIP में 27 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. इस तरह एसबीआई म्यूचुअल फंड देश का पहला ऐसा फंड हाउस बन गया है, जिसके पास प्रबंधित संपत्ति 7 लाख करोड़ के पार निकल गई है. कंपनी का दावा है कि अभी प्रबंधित संपत्ति के हिसाब से उसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 18 फीसदी है, जो पिछले दशक में किसी भी फंड हाउस की तुलना में सबसे अधिक है.

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी विल्मर को छोड़ सभी शेयरों को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget