एक्सप्लोरर

म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम चुनते समय इन चीजों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे

आम एकमुश्त या एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

रिटायरमेंट के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग बेहद अहम वित्तीय फैसला होता है. इसलिए इसके लिए काफी सोच-समझ कर कदम उठाने की जरूरत होती है. अगर म्यूचुअल फंड के रिटायरमेंट प्लान का चुनाव करना हो तो ऐसा प्लान चुनना चाहिए जो रिटायरमेंट के बाद आपका निवेश तो सुरक्षित रखे ही साथ ही इसका रिटर्न महंगाई को भी मात दे.

कौन कर सकता है निवेश

60 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम में निवेश कर सकता है. इसमें पांच साल या रिटायरमेंट की उम्र या इनमें से जो भी पहले आ जाए तक, अनिवार्य लॉक-इन पीरियड होता है.

कैसे करें निवेश

म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम में निवेश के लिए केवाईसी अनिवार्य है. आजकल वीडियो केवाईसी की भी सुविधा है. आप इसके लिए संबंधित डॉक्यूमेंट फंड हाउस के दफ्तर या प्लान बेचने वाले बैंक में जमा कर सकते हैं. अगर निवेशक ने फंड हाउस के दूसरे म्यूचुअल फंड में निवेश किया है तो दोबारा केवाईसी की जरूरत नहीं है. इस स्कीम के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. म्यूचुअल फंड में निवेश ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है.

निवेश का विकल्प

आम एकमुश्त या एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड की रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं. एसआईपी में निवेशक को हर महीने अपने अकाउंट से एक निश्चित रकम काट कर इसमें जमा करने का मैंडेट बैंक को देना होता है. अकाउंट से यह पैसा इस स्कीम में जमा होता रहता है. निवेशक अपने जोखिम और रिटर्न प्रोफाइल के हिसाब से रिटायरमेंट प्लानिंग स्कीम में फंड एलोकेशन का चुनाव कर सकता है. वह इक्विटी या फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने वाले फंड का चुनाव कर सकता है.

टैक्स देनदारी

नोटिफाइड रिटायरमेंट फंड में आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget