एक्सप्लोरर

Muthoot Finance Dividend: मुथूट फाइनेंस के शेयरधारकों को जल्द मिलेगा तोहफा, कंपनी की ये है तैयारी

Muthoot Finance Dividend News: शुक्रवार 17 मार्च को बीएसई पर मुथूट फाइनेंस का शेयर 928.05 रुपये पर बंद हुआ था. अभी इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 37,256 करोड़ रुपये है.

Muthoot Finance Dividend Record Date: देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (Non-Banking Financial Company) में शामिल मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) जल्दी ही अपने शेयरधारकों को ऐसा तोहफा देने वाली है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. कंपनी इस बारे में जल्दी ही घोषणा करेगी और पहले ही इसके लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स हो चुका है.

अभी लाभांश की रकम नहीं हुई तय

सबसे पहले आपको बता दें कि मुथूट फाइनेंस देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी होने का दावा करती है. कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए 06 अप्रैल को अंतरिम लाभांश पर विचार करने वाली है. कंपनी ने लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट को पहले ही तय कर दिया है. हालांकि अभी इस बारे में निर्णय नहीं हुआ है कि शेयरधारकों को कितना लाभांश मिलने वाला है. लाभांश की रकम के बारे में घोषणा अगले महीने की जाएगी.

रिकॉर्ड डेट है अगले महीने की ये तारीख

कंपनी ने लाभांश देने के लिए 18 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया है. किसी भी स्टॉक को लेकर डिविडेंड जारी करने के संबंध में एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट दो अहम तारीखें होती हैं. एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है, जब डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी इक्विटी शेयरों का दाम एडजस्ट करती है. यह आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक या दो कामकाजी दिन पहले की तारीख होती है. इसी तरह रिकॉर्ड डेट उस तारीख को कहते हैं, जिस तारीख के अंत तक कंपनी की लिस्ट में आ जाने वाले शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का लाभ मिलता है.

30 दिनों के भीतर मिल जाएगा लाभ

एनबीएफसी कंपनी की योजना है कि शेयरहोल्डर्स को घोषणा के 30 दिनों के भीतर लाभांश का फायदा मुहैया करा दिया जाएगा. बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार 17 मार्च को बीएसई पर मुथूट फाइनेंस का शेयर 928.05 रुपये पर बंद हुआ था. अभी इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 37,256 करोड़ रुपये है.

बढ़िया लाभांश देने का इतिहास

यह कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को बढ़िया लाभांश देती आई है. इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एनबीएफसी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 200 फीसदी टोटल डिविडेंड दिया था. मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से मुथूट फाइनेंस का डिविडेंड यील्ड करीब 2.15 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार को, छोटे कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
जीएसटी काउंसिल की बैठक बुधवार को, छोटे कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
सोमवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें इस हफ्ते RBI ने किस-किस दिन दी है छुट्टी
सोमवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें इस हफ्ते RBI ने किस-किस दिन दी है छुट्टी
Elon Musk का बड़ा फैसला! SpaceXAI का नाम अब होगा SpaceXSI, जानें ट्रंप से क्या है कनेक्शन
Elon Musk का बड़ा फैसला! SpaceXAI का नाम अब होगा SpaceXSI, जानें ट्रंप से क्या है कनेक्शन
आज 5 अक्टूबर को कहीं बढ़ तो नहीं गए पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें रेट
आज 5 अक्टूबर को कहीं बढ़ तो नहीं गए पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Embed widget