एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस स्टॉक ने मात्र 4 महीने में डबल कर दिए पैसे! अब कंपनी दे रही है बोनस, यहां चेक करें डिटेल्स

Multibagger Stocks: मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग पहली बार 6 जुलाई 2022 को हुई थी. कंपनी अपना आईपीओ 23 जून 2022 को लेकर आई थी.

Multibagger Stock: शेयर मार्केट में कई ऐसी कंपनियां हैं जो छोटे आकार की होने के बावजूद अपने निवेशकों को बहुत तगड़ा रिटर्न दे रही है. आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताने वाले हैं जिसमें निवेश करके निवेशक कुछ ही दिनों में मालामाल हो गए हैं. यह स्टॉक है मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड (Modi's Navnirman Ltd).यह कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है. इस कंपनी के स्टॉक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और SME दोनों जगह पर ही लिस्टेड है. यह एक स्मॉलकैप है जिसमें निवेश करके लोगों ने अपने पैसों को केवल 4 महीनों में डबल कर लिया है.

निवेशकों को मिल रहा बोनस
मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड कंपनी ((Modi's Navnirman Ltd Company) ने अपने निवेशकों को बोनस भी देने का ऐलान किया है. यह बोनस 3:1 के रेशियो में जारी किया गया है. ऐसे में निवेशकों को कंपनी द्वारा 1 शेयर पर तीन बोनस शेयर मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिल रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि यह बोनस शेयर्स आज के दिन यानी 28 अक्टूबर 2022 को मिल जाएगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि आज के कारोबारी सत्र में भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

केवल 4 महीने में कंपनी के शेयर का पैसा हुआ डबल
आपको बता दें कि मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग पहली बार 6 जुलाई 2022 को हुई थी. कंपनी अपना आईपीओ 23 जून 2022 को लेकर आई थी. निवेशकों को 28 जून 2022 तक इसे सब्सक्राइब करने का मौका मिला था. इस कंपनी का बेस शेयर प्राइस है 180 रुपये. पिछले 4.5 महीनों ने इस शेयर में पैसे डबल हो चुके हैं. इस दौरान निवेशकों को कुल 115% का जबरदस्त रिटर्न मिला है. आज के दिन कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई 410 रुपये पर पहुंच गया है. आज के दिन इसके प्राइस में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं कंपनी का सबसे लो लेवल 52 हफ्ते में 184 रुपये रहा है.

जानें कंपनी के डिटेल्स
मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड कंपनी रियल एस्टेट में काम करने वाली कंपनी है. यह कंपनी का निर्माण साल 2015 में हुआ था. यह कंस्‍ट्रक्‍शन सर्विसेज देने वाली कंपनी है. यह कंपनी अपने कस्टमर की जरूरत के हिसाब से प्रोजेक्ट को डिजाइन करती है. इसके साथ ही बता दें कि कंपनी ग्राहकों के रेजिडेंशियल कम कमर्शियल दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें-

Busiest Airport: दुनिया का 10वां सबसे बिजी एयरपोर्ट बना भारत का ये हवाई अड्डा! जानें पहले नंबर पर है किसका नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget