एक्सप्लोरर

Best Multibagger Stock: इस स्टॉक को कहते हैं पैसे का पेड़, 34 हजार गुना रिटर्न देकर निवेशकों की भर दी तिजोरी

Vantage Knowledge Academy के शेयरों ने पिछले तीन महीनों में 91 फीसदी और पिछले एक साल में 1800 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. मौजूदा समय में, यह स्टॉक 228 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

भारत में एजुकेशन बिजनेस का मार्केट बहुत बड़ा है. इसमें कई ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में हजारों करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी. आज हम जिस मल्टीबैगर शेयर की बात कर रहे हैं, वह भी एक एजुकेशन कंपनी ही है. इस कंपनी के शेयरों नें बीते 5 वर्षों में निवेशकों को 34 हजार गुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस कंपनी का मार्केट कैप लगभग 2,596.35 करोड़ है और यह अलग-अलग इंडस्ट्री में कौशल विकास कार्यक्रमों और ट्रेनिंग देती है. सिर्फ पिछले 6 महीनों में, इस स्टॉक ने 363 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

34000 गुना का रिटर्न

ट्रेंडिंग व्यू के अनुसार, Vantage Knowledge Academy के शेयरों ने पिछले तीन महीनों में 91 फीसदी और पिछले एक साल में 1700 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. मौजूदा समय में, यह स्टॉक 228 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जिसका 52-सप्ताह का हाई लेवल 271 रुपये और लो लेवल 12.2 रुपये है. ट्रेंडिंग व्यू पर दिखाए गए चार्ट के मुताबिक, इस शेयर ने अपने निवेशकों को 5 साल में 34 हजार गुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं, जब आप इसका ऑल टाइम रिटर्न देखते हो तो ये भी 18 हजार गुना से ज्यादा है. वहीं बीते 5 दिनों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 21.49 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिविडेंड और बोनस शेयर भी दिया

आपको बता दें, हाल ही में, Vantage Knowledge Academy ने अपने शेयरधारकों को वित्तीय वर्ष 2025 के लिए एक अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने की योजना की घोषणा की. कंपनी के निदेशक मंडल ने 0.10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2025 तय की गई है. इसके साथ ही, कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का भी प्रस्ताव रखा है, जिसमें प्रत्येक मौजूदा शेयर के लिए दो नए शेयर दिए जाएंगे. Vantage Knowledge Academy के स्टॉक ने हाल के दिनों में लगातार तेजी दिखाई है. पिछले एक दिन में यानी शुक्रवार को इसने 4.99 फीसदी का रिटर्न दिया है और पिछले तीन महीनों में इस शेयर ने 91.52 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने निर्मला सीतारमण को लिखा लेटर, कहा- 7,640 करोड़ का चुकाऊंगा टैक्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget