एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: शुक्रवार को ये शेयर दिखा सकते हैं तेजी, इन पर रखें नजर

Share Market News: गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 621.31 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,601.84 अंक पर बंद हुआ.

Multibagger Stock: शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लगा और BSE सेंसेक्स 621 अंक लुढ़क गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे में नीतिगत दर में उम्मीद से पहले बढ़ोतरी के संकेत के साथ वैश्विक बाजारों में बिकवाली हुई जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा.  

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 621.31 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,601.84 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179.35 अंक यानी एक प्रतिशत टूटकर 17,745.90 अंक पर बंद हुआ. एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे. हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा. यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में दोपहर कारोबार में बिकवाली दबाव रहा. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.  अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 74.42 पर बंद हुआ.  

हम आपको बता रहे हैं कि शुक्रवार को कौन से शेयर्स पर नजर रखनी है: -

  • गुजरात गैस: गुजरात गैस के स्टॉक ने चार्ट पर एक लंबी ग्रीन कैंडिल (green candle) बनाई है और पिछले कारोबारी सत्रों की तुलना में वॉल्यूम में अच्छी तेजी आई है. RSI की एक सकारात्मक ब्रेकआउट देने की संभावना है जबकि MACD ने पिछले कारोबारी सत्रों में पहले ही एक क्रॉसओवर दिया है. आगे के कारोबारी सत्रों के लिए इस शेयर पर नजर रखें.
  • टेलीकॉम स्टॉक: शेयर बाजारों के लिए लाल दिन (red day) के बीच BSE टेलीकॉम इंडेक्स 1.31 फीसदी चढ़ा है. टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), MTNL, GTL इंफ्रा, इंडस टावर्स और HFCL के शेयर BSE टेलीकॉम इंडेक्स उठाने वाले शेयर थे.

अपर सर्किट स्टॉक-जैन इरीगेशन सिस्टम्स, श्री रेणुका शुगर्स, सुजलॉन एनर्जी, एमटीएनएल और बजाज हिंदुस्तान शुगर गुरुवार के कारोबारी सत्र में अपर सर्किट में बंद हुए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget