एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: पिछले महीने इन 5 शेयर्स ने दिया 50% से ज्यादा रिटर्न, जानें इनके बारे में

Share Market News: पिछले महीने Zee Entertainment Entreprise और Sony TV सौदे के कारण ZEEL के शेयर सितंबर के महीने में आसमान छू गए. वहीं Vodafone Idea के शेयर भी निवेशकों के पसंदीदा बन गए.

Multibagger Stock: पिछले महीने भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाई तक पहुंचा. कुछ ए-लिस्टेड शेयर्स ने इस दौरान अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है. Zee Entertainment Entreprise और Sony TV सौदे के कारण, ZEEL के शेयर सितंबर के महीने में आसमान छू गए, जबकि पूंजी जुटाने की पहल और सरकार द्वारा AGR देय भुगतान पर कुछ राहत की घोषणा से Vodafone Idea के शेयर भी निवेशकों के पसंदीदा बन गए. हम सितंबर के टॉप 5 ए-लिस्टेड टॉप गेनर शेयर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

1-Zee Entertainment Entreprise Limited या ZEEL: यह स्टॉक सबसे पहले तब सुर्खियों में आया जब बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी के 50 लाख शेयर 200.40 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे. इसके बाद, सोनी-जी विलय की घोषणा ने स्टॉक की सभी बाधाओं को तोड़ दिया और स्टॉक की कीमत आखिरकार सितंबर 2021 में 171.65 रुपये से बढ़कर 303.20 रुपये हो गई यानी पिछले महीने में लगभग 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

2-Gujarat Alkalies: यह केमिकल स्टॉक सितंबर 2021 में 454.50 रुपये से बढ़कर 672.75 रुपये हो गया. सितंबर 2021 के महीने में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह स्टॉक 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है. इसने 2021 में लगभग 110 प्रतिशत रिटर्न दिया है.

3-Vodafone Idea: यह टेलीकॉम पेनी स्टॉक 31 अगस्त 2021 को 6.10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई पर 30 सितंबर 2021 को इसकी क्लोजिंग प्राइस 11.90 रुपये थी. इस हिसाब से इस स्टॉक ने सितंबर 2021 में लगभग 95 प्रतिशत की बढ़त हासिल की. कंपनी के प्रमोटरों द्वारा कंपनी में निवेश करने की घोषणा और भारत सरकार ने वोडाफोन आइडिया और अन्य दूरसंचार कंपनियों के लिए एजीआर बकाया भुगतान में छूट की घोषणा के बाद यह संभव हो गया.

4-Surya Roshni: सूर्या रोशनी के शेयर 529.20 रुपये से बढ़कर 820.10 रुपये हो गए. पिछले एक महीने में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई. स्टॉक 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है क्योंकि इसने पिछले 6 महीनों में 130 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है जबकि ईयर टू डेट (YTD)  के हिसाब से इसने अपने शेयरधारकों को लगभग 125 प्रतिशत रिटर्न दिया है. इसी तरह एक साल में इसने अपने शेयरधारकों को 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

5-Dish TV India:  यह शेयर 31 अगस्त 2021 को 12.60 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि यह 30 सितंबर 2021 को एनएसई पर 20.50 रुपये पर बंद हुआ. सितंबर 2021 में लगभग 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह भी साल 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है क्योंकि इसने पिछले छह महीनों में अपने शेयरधारकों को लगभग 101 प्रतिशत रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: लिस्टिंग के 45 दिनों में ही इस स्टॉक ने किया कमाल, निवेशकों को दिया 120% रिटर्न

Multibagger Stock Tips : डॉली खन्ना के इस शेयर ने 2021 में दिया है 220% रिटर्न, क्या आपके पास है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget