एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 10 साल में रिटर्न बेमिसाल, इस स्टॉक ने 10 हजार को बनाया 16 लाख

Best Multibagger Stock: यह स्टॉक बीएसई500 का हिस्सा है. इस लिहाज से देखें तो एकमैप के मामले में यह काफी छोटी कंपनी है, लेकिन कमाई कराने में इसने बड़ों-बड़ों को मात दी है...

Multibagger Stock List 2023: शेयर बाजार (Share Market) में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स को अमीर बनाया है. इनमें कुछ छोटी कंपनियों ने तो कमाल करने वाला रिटर्न दिया है. आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पिछले 10 सालों के दौरान अपने खरीदारों को बेमिसाल रिटर्न दिया है.

हम बात कर रहे हैं Tanla Platforms के शेयरों की. यह कंपनी कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवलप करती है और उन्हें बेचती है. कंपनी मैसेजिंग, वॉयस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स समेत कई अन्य क्लाउड कम्यूनिकेशन समाधान पेश करती है. अभी कंपनी के ग्राहकों में कई विदेशी नाम शामिल हैं. कंपनी ने साल दर साल अपनी सेवा के दम पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है.

ये हैं कंपनी का होल्डिंग पैटर्न

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पब्लिक है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, Tanla Platforms में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 55.83 फीसदी है. इसके बाद 44.17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तकों का नंबर आता है. इसमें 14.23 फीसदी हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जबकि म्यूचुअल फंड्स के पास महज 0.06 फीसदी शेयर हैं.

रिटेलर्स की पसंद है यह स्टॉक

यह कंपनी रिटेल इन्वेस्टर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कंपनी के 34 फीसदी शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के पास हैं. अभी यह कंपनी बीएसई500 का हिस्सा है. इसका मतलब हुआ कि यह बीएसई पर लिस्टेड 500 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 9,049 करोड़ रुपये है.

इस तरह से कंपनी ने की तरक्की

कंपनी ने जिस हिसाब से शेयरों पर रिटर्न दिया है, उसी हिसाब से उसका काम भी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2012-13 में कंपनी ने महज 117 रुपये की बिक्री की थी, जो कई गुणा बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 3,206 करोड़ रुपये हो गया था. इसी तरह कंपनी का मुनाफा 2014-15 के महज 2.59 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में करीब 540 करोड़ रुपये हो गया था.

चकरा देगा इस शेयर का रिटर्न

कंपनी के शेयरों की बात करें तो पिछले 10 सालों के दौरान इनके भाव में करीब 16 हजार फीसदी की तेजी आई है. अगर किसी इन्वेस्टर ने इस स्टॉक में आज से 10 साल पहले महज 10 हजार रुपये लगाया होता, तो आज उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 16 लाख रुपये हो गई होती. बीते 5 साल के दौरान इस शेयर का भाव 1,620 फीसदी चढ़ा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: करोड़ों की दौलत कमाने वाली टीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget