एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: ये होटल शेयर 100 रुपये से कम में आता है पर कराता है शानदार कमाई

Multibagger Stock: ऐसे शेयर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आता तो 100 रुपये से कम में है पर निवेशकों को आने वाले समय में अपनी शेयर की मौजूदा कीमत से कई गुना रिटर्न देने की काबिलियत रखता है. 

Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जो निवेशकों को शानदार कमाई कराके देने की क्षमता रखते हैं. इनमें जरूरी नहीं कि सभी शेयर ज्यादा रेट के ही हों. आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आता तो 100 रुपये से कम में है पर निवेशकों को आने वाले समय में अपनी शेयर की मौजूदा कीमत से कई गुना रिटर्न देने की काबिलियत रखता है. 

कौनसा है ये शेयर
ये शेयर होटल इंडस्ट्री का एक शेयर है जिसका नाम लेमन ट्री  (Lemon Tree Limited) है. दरअसल कोविडकाल के दौरान देश-विदेश के होटलों के लिए बेहद खराब दौर आ गया था और इनके शेयरों पर भी काफी निगेटिव असर देखा जा रहा था. अगर इस शेयर की कीमत की बात करें तो हॉस्पिटलिटी सेक्‍टर में अच्‍छी रिकवरी के दौरान जनवरी 2022 से अब तक यह स्‍टॉक करीब 40 फीसदी उछल चुका है. दमदार राजस्व गाइडेंस के दम पर ये शेयर (LTH) ब्रोकरेज हाउसेज की नजर में भी आ चुका है और एक प्रमुख बिजनेस चैनल के मुताबिक दिग्गज ब्रोकरेज हाउस CLSA ने इसको लेकर खरीदारी की राय दी है. 

कैसी है शेयर की चाल
आज लेमन ट्री के शेयर की बात करें तो 3.60 रुपये या 4.94 फीसदी की उछाल के साथ 76.45 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. इस स्‍टॉक का बीते एक साल में 57 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न रहा है. जनवरी 2022 से अब तक यह स्‍टॉक करीब 40 फीसदी उछल चुका है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन भी अच्छा खासा है और ये 60.45 अरब डॉलर के लेवल पर है. 

कैसा है कंपनी का फ्यूचर आउटलुक
लेमन ट्री के लिए साल 2023 में राजस्व गाइडेंस मजबूत रखा गया है और कंपनी के पिछली तिमाही के आए नतीजों में रेवेन्‍यू में 100 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया गया है. इस आधार पर देखें तो लेमन ट्री के शेयर में लगातार तेजी आने की उम्मीद है. यह शेयर टेक्नीकली काफी मजबूत है. पिछले हफ्ते दो दिनों में यह लगभग 12 फीसदी उछल गया है और इसमें इस हफ्ते भी जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है. वित्तीय एक्सपर्ट्स के मुताबिक शेयर के 80 रुपये का लेवल छूने की उम्मीद है और मध्यम अवधि में यह 85 रुपये तक जा सकता है. मीडियम से लॉन्ग अवधि के इंवेस्टर्स इस स्टॉक में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं.

जानें कंपनी के बारे में
एक रिपोर्ट के मुताबिक लेमन ट्री होटल्‍स देश की मिड-प्राइस्‍ड होटल सेक्‍टर में सबसे बड़ी चेन में से एक है. मौजूदा समय में इसके 54 डेस्टिनेशंस पर 87 से ज्‍यादा होटल्‍स स्थित हैं. इनमें 8500 से ज्‍यादा रूम हैं और कंपनी के साथ 8000 से ज्‍यादा कर्मचारी एसोसिएटेड हैं जो इसका बेस काफी दमदार बनाते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें

Revised ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने में हो गई गलती तो ऐसे भरें रिवाइज्ड ITR, जानें पूरा प्रोसेस

Gold Silver Rate: सोने में मामूली तेजी, चांदी में 200 रुपये से ज्यादा की बढ़त, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget