एक्सप्लोरर

Multibagger Penny Stock: 2.5 रुपये के शेयर ने कर दिया मालामाल, सिर्फ दो साल में 3300 फीसदी का रिटर्न

Multibagger Penny Stock: ईवी चार्जर लगाने वाली कंपनी ने दो साल के दौरान स्‍टॉक में खूब तेजी दिखाई है और निवेशकों को मालामाल किया है. यह 2.5 रुपये से 86 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचा है. 

Multibagger Penny Stock: शेयर मार्केट के कई पेनी स्‍टॉक ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. इसी तरह के Servotech Power के शेयर हैं, जिसने न‍िवेशकों को कम समय में मालामाल किया है. स्‍माल कैप मल्‍टीबैगर स्‍टॉक ने पिछले दो साल में 3300 फीसदी का रिटर्न दिया है. एनएसई पर लिस्‍टेड इस स्‍टॉक ने न‍िवेशकों के एक लाख रुपये को पिछले दो साल के दौरान 34 लाख रुपये में बदला है.

सर्वोटेक पावर शेयर पिछले दो साल से लगातार बढ़ोतरी में है. पिछले एक महीने में यह स्‍टॉक 83 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है. यानी कि न‍िवेशकों को तीन फीसदी का रिटर्न मिला है. छह महीने के दौरान यह मल्‍टीबैगर पेनी स्‍टॉक करीब 20.65 रुपये प्रति शेयर से छलांग लगाकर 86 रुपये प्रति शेयर पर है. इस दौरान 430 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

एक साल पहले यह स्‍माल कैप स्‍टॉक 6 रुपये प्रति शेयर पर था और इस दौरान इसने 1300 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसी तरह, पिछले दो साल में यह स्‍टॉक 2.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इसने दो साल के दौरान 3300 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है. 

निवेशक कितना हुए मालामाल 

सर्वोटेक पावर शेयर की हिस्‍ट्री के हिसाब से कैलकुलेट करें तो अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में न‍िवेश किया होता तो 1 लाख रुपये आज 1.03 लाख रुपये हो चुका होता. छह महीने पहल एक लाख निवेश करने वाले न‍िवेशकों का पैसा आज 4 लाख रुपये हो चुका होता. इसी तरह, अगर किसी ने साल 2023 के शुरुआत में निवेश किया होता तो उसे अब 5.30 लाख रुपये मिलते. 

इसके अलावा, साल भर पहले निवेशित एक लाख रुपये 14 लाख रुपये हो जाते. इसी तरह, करीब दो साल पहले 2.5 रुपये प्रति शेयर पर 1 लाख रुपये का स्‍टॉक खरीदने वाले निवेशकों के पैसे आज 34 लाख रुपये में बदल जाते.

क्‍या करती है कंपनी 

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक डील की है. कंपनी राज्य में ईवी चार्जर प्‍लांट स्‍थापित करना चाहती है. प्लांट की स्थापना उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति 2022 के तहत की जाएगी. साइन किए गए एमओयू के मुताबिक, सर्वोटेक इस परियोजना के लिए चरणों में लगभग 300 करोड़ का निवेश करेगा और 500 से अधिक लोगों के लिए रोजगार पैदा करेगा.  यह 2025 तक शुरू हो जाएगा और 10 हजार फास्‍ट चार्जिंग लगाने की योजना है. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

The Rise & Fall of Rupees: आजादी के समय डॉलर को देता था टक्कर, आज हुआ बुरा हाल! ऐसे अर्श से फर्श पर आया भारत का रुपया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget