एक्सप्लोरर

HAL Maharatna: मोदी सरकार के महारत्नों में शामिल होगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, मल्टीबैगर शेयर को मिलेंगे नए पंख

Hindustan Aeronautics Share: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स की गिनती सबसे शानदार मल्टीबैगरों में की जाती है. डिफेंस सेक्टर के इस शेयर ने बाजार में लगातार बढ़िया परफॉर्म किया है...

डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को जल्दी ही महारत्न कंपनियों में शामिल किया जा सकता है. सरकारी डिफेंस कंपनी की गिनती पहले से नवरत्न कंपनियों में की जाती है. इस प्रमोशन से कंपनी के मल्टीबैगर शेयरों को नए पंख मिलने की उम्मीद की जा रही है.

इस साल के अंत तक अपग्रेड होने की उम्मीद

सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स नवरत्न से अपग्रेड होकर महारत्न कंपनी बनने की कगार पर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के दर्जे को इस साल के अंत तक अपग्रेड किया जा सकता है. मतलब अगर रिपोर्ट का दावा सच साबित होता है तो अगले 3-4 महीने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स सरकार की महारत्न कंपनी बन जाएगी.

पहले से इन कंपनियों को महारत्न का दर्जा

सरकारी कंपनियों को मुनाफे से लेकर राजस्व तक कई पैमानों के आधार पर दर्जों में बांटा जाता है. उन्हें मुख्य तौर पर महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न की तीन श्रेणियों में बांटा जाता है. महारत्न सरकारी कंपनियों का सबसे ऊपर का दर्जा है. महारत्न कंपनियों की लिस्ट में अभी 13 सरकारी कंपनियों के नाम हैं. लिस्ट में अभी भेल, बीपीसीएल, कोल इंडिया, गेल, एचपीसीएल, आईओसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, सेल, आरईसी और ऑयल इंडिया के नाम शामिल हैं. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शामिल होने से महारत्न कंपनियों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी.

महारत्न कंपनियों को होते हैं ये फायदे

महारत्न कंपनियों में उन्हें ही शामिल किया जाता है, जो पहले से नवरत्न की श्रेणी में शामिल हों. सरकारी कंपनियों की श्रेणी को निर्धारित व अपग्रेड करने के लिए मुनाफा, कुल संपत्ति, टर्नओवर समेत 6 पैमाने तय किए गए हैं. महारत्न का दर्जा पाने के बाद संबंधित सरकारी कंपनियों को सरकार ज्यादा स्वतंत्रता प्रदान करती है. दर्जा पाने के बाद संबंधित कंपनियों के बोर्ड को पहले से ज्यादा फाइनेंशियल पावर मिल जाती है. ऐसी कंपनियां 5 हजार करोड़ रुपये तक के निर्णय के लिए सरकारी की पूर्व मंजूरी की शर्त से छुटकारा पा जाती हैं.

1 साल में मिला है 135 फीसदी रिटर्न

इस अपग्रेड से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है. खबर सामने आने के बाद आज शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 4,670 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर का भाव बीते 6 महीने में करीब 55 फीसदी और 1 साल में 135 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा है.

ये भी पढ़ें: भारत सरकार को मिले 4 नए नवरत्न, दिग्गजों की कतार में शामिल हुए इन सरकारी कंपनियों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget