एक्सप्लोरर

IPL: मुकेश अंबानी की आईपीएल को फ्री में दिखाने की योजना, नहीं देना होगा कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज! 

Free IPL Streaming: आईपीएल को फ्री में स्ट्रीम करने की योजना बनाई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को इसे देखने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा.

Mukesh Ambani: अरबपति मुकेश अंबानी का समूह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट को मुफ्त में स्ट्रीम करने की योजना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वॉल्ट डिज़नी कंपनी और Amazon.com इंक को चुनौती देने के लिए मुकेश अंबानी ऐसा करने की योजना बना रहे हैं. 

अगर ऐसा होता है तो आईपीएल देखने के लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन चार्ज देने की आवश्यकता नहीं होगी. फ्री में आईपीएल देख सकेंगे. पिछले साल सोनी कॉर्प को पीछे छोड़ते हुए वायकॉम 18 ने आईपीएल के मीडिया राइट्स को 2.7 अरब डॉलर में जीता था. 

विज्ञापन के ​जरिए कमाएगी करोड़ों रुपये 

वायकॉम 18 रिलायंस इंडस्ट्रीज और पारामल ग्लोबल का ज्वाइंट वेंचर है. बड़ी स्ट्रीमिंग कंपनियों को टक्कर देने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इन दोनों ग्रुपों की योजना एड के जरिए करोड़ों रुपये कमाने की है. इसके लिए अभी कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होगा. इससे पहले आईपीएल के मीडिया राइट्स डिज्नी के पास था, लेकिन अब ये वायकॉम 18 के पास चला गया है. मुकेश अंबानी फ्री में स्ट्रीम कराकर आईपीएल में विज्ञापन के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाने की योजना बना रहे हैं. 

रिलायंस जियों को भी होगा फायदा 

आईपीएल को फ्री में स्ट्रीम होने से पहले से ज्यादा इंटरनेट की खपत होगी. ऐसे में​ रिलायंस जियो को फायदा पहुंच सकता है, क्योंकि वर्तमान समय में जियो के पास 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. वहीं एक अनुमान के मुताबिक, इस आईपीएल को 550 मिलियन लोग देखेंगे. यह करीब आठ सप्ताह चलेगी.  

कितने भी मैच और किसी भी लंबाई में फ्री देख सकेंगे 

Viacom18 यूजर्स को किसी भी इंटरनेट से जुड़े डिवाइस पर किसी भी लंबाई में कितने भी गेम देखने की अनुमति होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच साल के इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत ज्वाइंट वेंचर आईपीएल के इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जोड़ने के योजना पर काम कर रहा है. 

ये भी पढ़ें

EPFO ने उच्च पेंशन के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जानें कैसे मिलेगी रकम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget