एक्सप्लोरर

मुहूर्त ट्रेडिंग: सेंसेक्स 194.98 अंक चढ़कर 43,637.98 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद, निफ्टी 12,750 के पार

NSE का निफ्टी सूचकांक 117.85 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 12,808.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा था. बीएसई में टेलीकॉम, पूंजी माल, औद्योगिक और वित्त क्षेत्र सहित करीब करीब सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में थे.

संवत् वर्ष 2077 की शुरुआत के दिन शनिवार को विशेष मुहूर्त कारोबार की शुरुआत में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 381 अंकों की तेजी के साथ अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर जा पहुंचा. कारोबार के पहले कुछ मिनटों में ही 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 380.76 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,823.76 अंक की ऊंचाई तक चढ़ गया.

इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी सूचकांक 117.85 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 12,808.65 अंक के अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहा था. बीएसई में टेलीकॉम, पूंजी माल, औद्योगिक और वित्त क्षेत्र सहित करीब करीब सभी क्षेत्रों के सूचकांक लाभ में थे.

कारोबारियों और निवेशकों ने संवत् 2077 के पहले कारोबारी सत्र के दिन अपने नए बही खातों की शुरूआत की. बाजार सूत्रों ने कहा कि पहले दिन लिवाली गतिविधियां बढ़ी हुई थीं. सेंसेक्स में प्रमुख लाभ अर्जित करने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और आईटीसी शामिल थी. इनमें 1.93 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गई.

हालांकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.77 प्रतिशत तक की गिरावट आई. बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,935.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार 2,462.42 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर शेयर बाजार में बरसेगा जमकर पैसा, जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग और इसका शुभ समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget