एक्सप्लोरर

MRF फिर बना 'सबसे महंगा शेयर', 3 रुपये से 3 लाख तक पहुंचने वाले Elcid को पछाड़ा

भले ही मंगलवार 3 जून को MRF के शेयर में 1.9 फीसदी की गिरावट आई हो, और पूरे सप्ताह में 3.34 फीसदी की गिरावट देखी गई हो, लेकिन मई में शेयर ने 3.24 फीसदी का मुनाफा कमाया है.

भारत में शेयर बाजार के इतिहास में एक बार फिर MRF ने बाज़ी मार ली है. कंपनी के एक शेयर की कीमत 1,37,834 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे उसने Elcid Investment को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे महंगा शेयर होने का ताज दोबारा हासिल कर लिया है.

Elcid का चौंकाने वाला इतिहास

Elcid Investment ने 29 अक्टूबर 2024 को अचानक सुर्खियां बटोरी थीं, जब उसका शेयर 3.53 रुपये से सीधा 2.36 लाख रुपये पर पहुंच गया था, यानी 66.95 लाख प्रतिशत की उछाल एक ही दिन में, उस दिन Elcid ने MRF को पछाड़कर भारत का सबसे महंगा स्टॉक बनने का गौरव हासिल किया था. लेकिन अब वह 1.29 लाख रुपये पर फिसल चुका है और दूसरे स्थान पर खिसक गया है.

MRF का हालिया प्रदर्शन

भले ही मंगलवार (3 जून) को MRF के शेयर में 1.9 फीसदी की गिरावट आई हो, और पूरे सप्ताह में 3.34 फीसदी की गिरावट देखी गई हो, लेकिन मई में शेयर ने 3.24 फीसदी का मुनाफा कमाया है. पिछले दो महीनों में कंपनी के शेयर ने 22.54 फीसदी का ज़बरदस्त उछाल दिखाया है. साल 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD), शेयर में 5.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. MRF का 52 हफ्तों का हाई 1.47 लाख रुपये (26 मई, 2025) और लो 1.02 लाख रुपये (5 मार्च, 2025) रहा है.

मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन

MRF ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 492.74 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 370.52 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 7,074.82 करोड़ रुपये रही, जो कि साल-दर-साल 11.4 फीसदी की ग्रोथ है.

EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी 17.8 फीसदी बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछली साल की इसी तिमाही में यह 885 करोड़ रुपये था. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 15 फीसदी रहा, जो पिछली बार 14.3 फीसदी था.

MRF बनाम Elcid

हालांकि Elcid Investment की ग्रोथ एक तरह का 'flash spike' था, लेकिन MRF की स्थिरता और प्रदर्शन इसे एक विश्वसनीय लीडर बनाते हैं. MRF के पास मजबूत बिज़नेस मॉडल, ब्रांड वैल्यू और मार्केट कैप है, जो Elcid जैसे लो वॉल्यूम वाले स्मॉल-कैप स्टॉक्स से इसे अलग बनाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 43 रुपये के डिविडेंड से नारायण मूर्ति के परिवार ने कमाए करोड़ों, 18 महीने के पोते की कमाई होश उड़ा देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget