एक्सप्लोरर

मोबाइल से पेमेंट की प्रक्रिया को और सरल बनाने की योजना बना रहा है एमपीएफआई

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए स्थापित संगठन मोबाइल पेमेंट फोरम ऑफ इंडिया (एमपीएफआई) आवाज आधारित प्रमाणन समेत कई सुविधाजनक फीचर लाने वाला है.

चेन्नई: डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए स्थापित संगठन मोबाइल पेमेंट फोरम ऑफ इंडिया (एमपीएफआई) आवाज आधारित प्रमाणन समेत कई सुविधाजनक फीचर लाने वाला है. इस फोरम का गठन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और बैंकिंग प्राद्योगिकी पर काम करने वाली हैदराबाद की संस्था इंस्टिट्यूट फार डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलाजी ने मिल कर किया है.

एमपीएफआई के चेयरमैन गौरव रैना ने कहा, ''एमपीएफआई आवाज आधारित प्रमाणन, सुरक्षा एवं निजता सुविधा जैसे कई भविष्य के हल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.'' आईआईटी मद्रास के प्रोफैसर रैना ने पीटीआई भाषा से कहा कि आने वाले महीनों में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने, एसएमएस बैंकिंग के लिए संदेशों का फॉर्मेट आसान बनाने, नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी), प्रॉक्सिमिटी पेमेंट आदि पर भी ध्यान दिया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, ''हर किसी के पास स्मार्टफोन नहीं है. नेटवर्क बेहतर हो रहा है पर यह कई बार खराब हो सकता है. पर एसएमएस कम से कम आधारभूत वित्तीय सेवाओं का एक माध्यम हो सकता है. इसे बढ़ावा देने और इसके मानकीकरण की जरूरत है.'' रैना ने उदाहरण के तौर पर कहा कि खाते की राशि संबंधी उद्देश्यों के लिए सभी बैंकों में एक मास्टरकोड का इस्तेमाल किया जा सकता है.

आवाज आधारित प्रमाणन के बारे में उन्होंने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन के संबंध में साक्षरता का एक तय स्तर है पर उद्देश्य इसे अधिक से अधिक लोगों के लिए आसान बनाना है. उन्होंने आगे कहा, उम्रदराज लोग अन्य किस्म की प्रौद्योगिकी के प्रति सहज नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ''तो क्या हम एक ऐसी कल्पना नहीं कर सकते हैं जहां बैंकिंग में आवाज की महत्वपूर्ण भूमिका हो.''

रैना ने कहा कि एमपीएफआई आने वाले वर्षों में इस तरह के फीचर विकसित करने पर ध्यान देगा. आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ अगस्त 2017 में ही आईएमपीएस और यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए नौ करोड़ से अधिक लेन-देन किये गये हैं. वित्त वर्ष 2016-17 में आईएमपीएस के जरिये 50 करोड़ लेन-देन किये गये थे. उन्होंने कहा, ''वृद्धि के ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था में मोबाइल भुगतान की बेहतरीन संभावनाओं के संकेतक हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon, Flipkart और Zepto पर कानूनी कार्रवाई, क्या आप भी मंगाते हैं सामान?
Amazon, Flipkart और Zepto पर कानूनी कार्रवाई, क्या आप भी मंगाते हैं सामान?
त्योहार से पहले राहत! खाने के तेल पर सरकार ने घटाया आयात शुल्क
त्योहार से पहले राहत! खाने के तेल पर सरकार ने घटाया आयात शुल्क
LPG सिलेंडर की किल्लत अब नहीं होगी, सरकार ने बढ़ाया गैस का उत्पादन
LPG सिलेंडर की किल्लत अब नहीं होगी, सरकार ने बढ़ाया गैस का उत्पादन
2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति
2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget