एक्सप्लोरर

जल्द करा लें गाड़ी का इंश्योरेंस वर्ना जेब करनी पड़ेगी ज्यादा ढीली, जानें क्या है वजह

गाड़ी का नया इंश्योरेंस कराना है या इसे रिन्यू कराना है तो आप जल्द से जल्द करा लें क्योंकि कभी भी दाम महंगे हो सकते हैं. आपके लिए यहां काम की खबर बताई जा रही है जिसे जानकर अपनी थोड़ी बचत कर लें.

Motor Insurance: गाड़ी का इंश्योरेंस (Motor Insurance) करवाना है तो जल्द करवा लें क्योंकि इसके महंगा होने के आसार नजर आ रहे हैं. हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्द ही आपको अपनी गाड़ी के इंश्योरेंस पर ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है. 

IRDA को दिया गया है प्रस्ताव
कुछ ही दिन पहले देश की 25 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA को प्रस्ताव दिया है कि मोटर बीमा के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में 15 से 20 फीसदी का इजाफा किया जाना चाहिए. माना जा रहा है कि 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तो नहीं पूरा किया जा सकता क्योंकि इससे आम वाहन उपभोक्ताओं के लिए इंश्योरेंस कराना एकदम बेहद महंगा हो जाएगा लेकिन इसमें कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी पर आईआरडीए जरूर विचार कर सकता है और इसे अमल में ला सकता है. 

खर्च बढ़ने के पीछे की ये हैं वजह
वाहनों की कम बिक्री होने से इंश्योरेंस कंपनियों का बीमा प्रतिशत घट गया है जिसमें उनकी बीमा कराने वाले ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. एक प्रमुख अखबार की खबर के आधार पर कहा जा रहा है कि कोरोना की वजह से व्हीकल सेल्स में गिरावट देखी गई है और इसके अलावा बीते साल मोटर इंश्योरेंस कंपनियों की ग्रोथ रेट भी निगेटिव में चली गई थी.

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम भी बढ़े
IRDA ने इस साल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने के संकेत दिए हैं , ऐसी खबर सूत्रों से मिली है. इसके साथ ही पिछले साल वैसे भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम में इजाफा हुआ है जिसके चलते मोटर इंश्योरेंस कंपनियां अपना प्रीमियम बढ़ाने के लिए पुरजोर मांग कर रही हैं.

कमर्शियल व्हीकल्स झेलेंगे ज्यादा असर
वैसे तो अनुमान है कि प्रीमियम 5 से 7 फीसदी के बीच बढ़ सकता है लेकिन कमर्शियल गाड़ियों पर इसकी बढ़ोतरी का प्रतिशत 15-20 फीसदी के बीच भी हो सकता है. चूंकि पिछले दो सालों से मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम नहीं बढ़ा है तो इसको ध्यान में रखते हुए प्रीमियम में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं.

ये भी पढ़ें

कल से महंगा मिलेगा दूध, इस बड़ी कंपनी ने भी बढ़ाई दूध की कीमतें-जानें कहां-कहां बढ़े दाम

भारत में टीवी का बाजार साल 2021 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा-Smart TV की बिक्री बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget