एक्सप्लोरर

Car Insurance Costly: गाड़ी का इंश्योरेंस महंगा होने के आसार, जानें इस साल कितना बढ़ सकता है प्रीमियम

Car Insurance Costly: गाड़ी का इंश्योरेंस (Car Insurance) महंगा होने के आसार नजर आ रहे हैं. इस साल आपको अपने व्हीकल के इंश्योरेंस के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है. जानें क्यों हो सकता है ऐसा.

Car Insurance: इस साल आपके लिए गाड़ी का इंश्योरेंस (Motor Insurance) करवाना महंगा हो सकता है. वाहनों की बिक्री कम हो रही है और बीते 2 साल से लॉकडाउन (Lockdown) जैसी परिस्थितियों के चलते वाहन बेहद कम चले हैं जिसके चलते इनका मोटर इंश्योरेंस का खर्चा कम हुआ है. इसके चलते अब मोटर इंश्योरेंस कंपनियां वाहन बीमा के लिए ज्यादा प्रीमियम (Insurance Premium) वसूलने की तैयारी में हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी
मोटर बीमा इंडस्ट्री के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश की 25 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA को प्रस्ताव दिया है कि मोटर बीमा के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में 15 से 20 फीसदी का इजाफा किया जाना चाहिए. माना जा रहा है कि 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तो नहीं पूरा किया जा सकता क्योंकि इससे आम वाहन उपभोक्ताओं के लिए इंश्योरेंस कराना एकदम बेहद महंगा हो जाएगा. 

क्यों बढ़ रहा है खर्च
वाहनों की कम बिक्री होने से इंश्योरेंस कंपनियों का बीमा प्रतिशत घट गया है जिसमें उनकी बीमा कराने वाले ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. एक प्रमुख अखबार की खबर के आधार पर कहा जा रहा है कि कोरोना की वजह से व्हीकल सेल्स में गिरावट देखी गई है और इसके अलावा बीते साल मोटर इंश्योरेंस कंपनियों की ग्रोथ रेट भी निगेटिव में चली गई थी.

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम में हुआ इजाफा
IRDA ने इस साल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने के संकेत दिए हैं , ऐसी खबर सूत्रों से मिली है. इसके साथ ही पिछले साल वैसे भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम में इजाफा हुआ है जिसके चलते मोटर इंश्योरेंस कंपनियां अपना प्रीमियम बढ़ाने के लिए पुरजोर मांग कर रही हैं.

कमर्शियल वाहनों पर ज्यादा असर
वैसे तो अनुमान है कि प्रीमियम 5 से 7 फीसदी के बीच बढ़ सकता है लेकिन कमर्शियल गाड़ियों पर इसकी बढ़ोतरी का प्रतिशत 15-20 फीसदी के बीच भी हो सकता है. चूंकि पिछले दो सालों से मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम नहीं बढ़ा है तो इसको ध्यान में रखते हुए प्रीमियम में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं.

ये भी पढ़ें

Market Crash: सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा टूटा-Nifty 18,000 के नीचे फिसला, निवेशकों के ढाई लाख करोड़ रुपये हुए साफ

अचानक है पैसे की जरूरत तो बैंक देगा आर्थिक मदद, जानें बिना सिक्योरिटी और गारंटी के मिलने वाली Overdraft सुविधा को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget