एक्सप्लोरर

Blue Chip Stocks: मोतीलाल ओसवाल ने दिया गुरुमंत्र, चोटिल ब्लू चिप स्टॉक्स में निवेश कर ऐसे बनाएं वेल्थ!

Motilal Oswal Wealth Creation Study 2024: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिपोर्ट में बताया है कि बाजार में कुछ चोटिल ब्लू चिप स्टॉक्स अपने 5 सालों के हाई से 80 फीसदी तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

Brusied Blue Chip Stocks: शेयर बाजार में ऐसे कई ब्लू चिप स्टॉक्स (Blue Chip Stocks) हैं जिनकी बेहद ज्यादा पिटाई हो चुकी है और इसके चलते वे बेहद ज्यादा चोटिल हो चुके हैं. ऐसे शेयर्स अपने हाई से 30 से 80 फीसदी नीचे भाव पर कारोबार कर रहे हैं. इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले निवेशकों के हाल का समय बेहद कठिन रहा है. लेकिन मोतीलाल ओसवाल ने अपना 29वां सालाना वेल्थ क्रिएशन स्टडी 2024 जारी किया है उसमें निवेशकों को चोटिल या घायल ब्लू चिप स्टॉक्स से वेल्थ क्रिएट करने का गुरुमंत्र दिया गया है. 

चोटिल ब्लू चिप्स स्टॉक्स से वेल्थ बनाने की सीख

मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal) ने 29वां सालाना वेल्थ क्रिएशन स्टडी 2024 (  Motilal Oswal 29th Annual Wealth Creation Study 2024) जारी किया है. इस रिपोर्ट में स्टॉक मार्केट में बिकवाली के चलते चोटिल हो चुके ब्लू चिप्स स्टॉक्स के जरिए वेल्थ यानि संपत्ति बनाने की सीख दी गई है. बड़ी कंपनियों के शेयर्स ब्लू चिप स्टॉक्स की श्रेणी में आते हैं. जो अपने क्वालिटी, भरोसेमंद और अच्छे और बुरे दोनों ही दौर में मुनाफा बनाने की क्षमता रखते हैं. ब्लू चिप स्टॉक्स के पॉजिटिव गुणों को देखते हुए, सामान्य समय में, ब्लू चिप्स शेयर्स का भाव ज्यादा होता है. लेकिन कभी-कभी ब्लू चिप्स भी चोट खा जाते हैं यानी उनके शेयरों की कीमत में तेज गिरावट आ जाती है. ऐसे चोटिल समय के दौरान स्टॉक में बड़ी पोजीशन यानी उसे खरीदने का सुनहरा अवसर मिलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लू चिप शेयर्स के फंडामेंटल्स में कोई गिरावट नहीं आती है. ब्लू चिप स्टॉक्स के चोटिल होने की वजह या तो शेयर बाजार से जुड़ी होती है या फिर कंपनी से जुड़ी. 

निचले लेवल पर चोटिल ब्लू चिप्स स्टॉक्स खरीदने की सलाह

मोतीलाल ओसवाल ने सालाना वेल्थ क्रिएशन स्टडी 2024 में ब्लू चिप स्टॉक्स से मुनाफा बनाने के लिए ऐसे शेयरों के चोटिल होने के बाद उनके निचले लेवल के करीब खरीदने की सलाह दी है. स्टडी में चोटिल ब्लू चिप शेयरों का वॉचलिस्ट बनाने, इनके चोटिल होने के कारणों को समझने, खरीदने के लिए हीलिंग ट्रिगर्स का इंतजार करने और ऐसे शेयर्स को केवल तभी खरीदेने की सलाह दी गई जब कंपनी की संभावनाएं उज्ज्वल हों, और वैल्यूएशन आकर्षक हो और प्राइस/बुक वैल्यू 2x से कम हो. 

चोटिल ब्लू चिप के विकल्प हैं कम 

स्टडी के मुताबिक चोटिल खाए ब्लू चिप स्टॉक्स बाजार में गिरावट के दौरान ज्यादा नजर आते हैं. मौजूदा समय में भारतीय बाजार अपने चरम पर है जिसमें चोटिल खा चुके ब्लू चिप स्टॉक्स का बेहद कम विकल्प है.  मोतीलाल ओसवाल ने वेल्थ क्रिएशन स्टडी में 2024 के ब्लू चिप स्टॉक्स का वॉच लिस्ट तैयार किया गया है जो अपने पांच सालों के हाई से 30 फीसदी नीचे भाव पर ट्रेड कर रहे हैं.  

अडानी समूह के शेयर्स सबसे ज्यादा चोटिल 

ऐसे चोटिल खाए ब्लू चिप वॉचलिस्ट में पहला नाम अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर का है जिसका 2020-24 के दौरान भाव 3998 रुपये के हाई पर रहा था और 28 नवंबर को स्टॉक 80 फीसदी नीचे 803 रुपये पर कारोबार कर रहा था. अडानी ग्रीन (Adani Green) का शेयर का हाई 5 सालों के दौरान 3048 रुपये रहा है जो अब 64 फीसदी नीचे 1088 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर ता हाई 4190 रुपये रहा है जो 42 फीसदी नीचे 2437 रुपये पर आ गया है. गुजरात गैस (Gujarat Gas) का स्टॉक 787 रुपये का हाई छूकर 40 फीसदी नीचे 472 रुपये पर है. एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards) का शेयर 1165 रुपये का हाई बनाने के बाद 39 फीसदी नीचे 714 रुपये पर है. 

80 से 30 फीसदी तक गिरे चोटिल Blue Chip स्टॉक्स 

टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) का शेयर 19760 रुपये का हाई देखने के बाद 37 फीसदी नीचे 6755 रुपये पर, एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) 5900 रुपये का हाई देखने के बाद 37 फीसदी नीचे 3712 रुपये, IRCTC 1279 रुपये छून के बाद 36 फीसदी नीचे 814 रुपये, बर्जर पेंट्स (Berger Paints) 727 रुपये के लेवल को छूने के बाद 33 फीसदी नीचे 489 रुपये, एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 3590 रुपये का लेवल देखने के बाद 32 फीसदी नीचे 2459 रुपये और इंडियन ऑयल (IOCL) का शेयर 197 रुपये का लेवल देखने के बाद 30 फीसदी नीचे 138 रुपये पर आ चुका है.  

ये भी पढ़ें 

Adani News: अडानी समूह ने अमेरिका को ऐसे दिया जवाब! श्रीलंका में इस पोर्ट को अपने दम पर बनाने का लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget