एक्सप्लोरर

Economic Trouble: 65 साल से ऊपर के 50 फीसदी बुजुर्ग तलाश रहे नौकरी, इस देश में हालत हुए खराब 

Economic Trouble: इंसान पैसा सिर्फ इसलिए कमाता है ताकि वह सुकून से अपना बुढ़ापा गुजार सके. मगर, लोगों पर आर्थिक दबाव और महंगाई की मार पड़ रही है. इसके चलते बुढ़ापे में भी लोग नौकरियों तलाश रहे हैं.

Economic Trouble: पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद जवानी में हर इंसान मेहनत करके पैसा कमाता है ताकि वह सुकून से अपना बुढ़ापा गुजार सके. इसीलिए रिटायरमेंट की उम्र भी 60 वर्ष रखी गई है. मगर, इस समय लोगों पर आर्थिक दबाव और महंगाई की मार पड़ रही है. इसे झेल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. प्राइवेट जॉब में पेंशन न होने के चलते लोगों को बुढ़ापे में काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है. ऐसा ही कुछ दक्षिण कोरिया में हो रहा है, जहां की लगभग आधी वृद्ध आबादी नौकरियों की तलाश कर रही है. यह चौंकाने वाला खुलासा सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से हुआ. 

काम तलाश रहे हैं बुजुर्ग 

आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया में 65 साल से ज्यादा उम्र के आधे बुजुर्ग नौकरियां करना चाहते हैं. इनमें से लगभग 20 फीसदी लोगों ने इस दौरान नौकरियों की तलाश भी की. इस सर्वे के नतीजों से पता चलता है कि 65 से 79 वर्ष के 55.7 फीसदी बुजुर्ग आर्थिक चुनौतियों से परेशान हैं और वो काम करना चाहते हैं. इससे एक साल पहले यही आंकड़ा 54.8 फीसदी था. साल 2013 से अगर तुलना करें तो उस समय नौकरी तलाश कर रहे बुजुर्गों का आंकड़ा सिर्फ 43.6 फीसदी था. 

सर्वे के नतीजे परेशान करने वाले 

कोरिया एम्प्लॉयमेंट इन्फॉर्मेशन सर्विस (KEIS) ने बताया कि सर्वे के आधार पर जो विश्लेषण किया. उसमें हैरान करने वाले नतीजे आए हैं. बुजुर्गों में पैसा कमाने की जरूरत बढ़ती ही जा रही है. साल 2013 से लेकर अब तक 10 सालों में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्रदराज लोगों का आंकड़ा 12.1 फीसदी उछल चुका है. यह चिंताजनक आंकड़ा है. 

वृद्ध महिलाएं भी नौकरी के लिए भटक रहीं 

यदि KEIS रिपोर्ट के अन्य नतीजों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि नौकरी की तलाश कर रहे बुजुर्गों में 65 फीसदी पुरुष और 47 फीसदी महिलाएं हैं. इनसे बातचीत में जो कारण निकलकर सामने आया वह हैरान कर देने वाला था. ये सभी सिर्फ आर्थिक चुनौतियों के चलते नौकरी तलाशने को मजबूर हो रहे हैं. पिछले एक साल में 19 फीसदी पुरुष और 18 फीसदी बुजुर्ग महिलाएं नौकरी की तलाश में निकले हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को कम पढ़े-लिखे बुजुर्गों के लिए नौकरियों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वह अपना जीवन यापन कर सकें.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Aviation Sector: घरेलू मार्केट में सुपरहिट और इंटरनेशनल रूट पर फ्लॉप हैं एयरलाइन्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Real Estate: रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget