एक्सप्लोरर

मिडिल क्लास का हित हमारे लिए सर्वोपरि, टैक्स रेट्स घटाकर दी उन्हें राहत, बोलीं निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने कहा, बजट में मध्यम वर्ग के लिए नए इनकम टैक्स रिजीम में टैक्स रेट्स को घटाने का फैसला लिया और स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाने का फैसला लिया.

Income Tax Rates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि केंद्र सरकार (Central Government) ने इनकम टैक्स की दरों (Income Tax Rates) को निर्धारित करते समय मध्यम वर्ग (Middle Class) के हितों का बेहद ख्याल रखा है. वित्त मंत्री ने कहा, सरकार ने नए इनकम टैक्स रिजीम (New Income Tax Regime) के जरिए टैक्सपेयर्स को कई विकल्प दिए हैं. वित्त मंत्री ने कहा, पहले नए इनकम टैक्स रिजीम में कोई छूट नहीं था लेकिन लोगों की मांग को सुनने के बाद उसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction) को जोड़ा गया. 

न्यूज18 के कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा, 2019 के बाद से ही ये कोशिश रही है कि डायरेक्ट टैक्ससेशन को सरल बनाया जाए. प्रोसेस को सरल बनाने की कोशिश होती रही है जिसके चलते सरकार नए इनकम टैक्स रिजीम को लेकर आई जिसमें इनकम टैक्स रेट्स को कम रखा गया. वित्त मंत्री ने कहा हमने टैक्सपेयर्स को विकल्प दिया है कि अगर वे डिडक्शन चाहते हैं तो पुराने टैक्स रिजीम के साथ बने रह सकते हैं. वित्त मंत्री ने कहा, पहले नए टैक्स रिजीम में कोई डिडक्शन नहीं था लेकिन लोगों की मांगों को सुनने के बाद स्टैंडर्ड डिडक्शन को सरकार ने उसमें शामिल किया. 

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए सरकार ने चर्चा के बाद मध्यम वर्ग के लिए नए इनकम टैक्स रिजीम में टैक्स रेट्स को घटाने का फैसला लिया और स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाने का फैसला लिया. वित्त मंत्री ने कहा, मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टैक्स रेट्स घटाने को कहा है. उन्होंने कहा, हमनें हमेशा से मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखा है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करते हुए नए इनकम टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स स्लैब में टैक्सपेयर्स को राहत दी गई और स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया. वित्त मंत्री ने बताया कि एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए जितने टैक्सपेयर्स ने आईटीआर फाइल किया है उसमें 78 फीसदी टैक्सपेयर्स ने नए इनकम टैक्स रिजीम के विकल्प को अपनाया है.  

शेयर बाजार में बढ़ रही स्पेक्यूलेटिव एक्टिविटी को लेकर वित्त मंत्री ने निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि इसे लेकर सावधानी बरते जाने की जरूरत है. वित्त मंत्री ने कहा, स्पेक्यूलेटिव एक्टिविटी को लेकर सेबी और आरबीआई ने भी चिंता जाहिर की है. वित्त मंत्री ने कहा, हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि निवेशक अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई को उच्च जोखिम वाली जगहों में निवेश ना करें. 

ये भी पढ़ें 

एनपीएस वात्सल्य स्कीम में नाबालिगों का भी खोला जा सकेगा पेंशन अकाउंट, 18 सितंबर को वित्त मंत्री लॉन्च करेंगी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget