एक्सप्लोरर

माइक्रोसॉफ्ट ने किया एलान, दुनिया भर में अपने सभी फिजिकल स्टोर बंद करेगी

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि अब उसका फोकस ऑनलाइन स्टोर पर होगा.माइक्रोसॉफ्ट ने एलान किया है कि वह दुनिया भर में अपने 83 फिजिकल स्टोर बंद करने जा रही है.

माइक्रोसॉफ्ट ने एलान किया है कि वह दुनिया भर में अपने 83 फिजिकल स्टोर बंद करने जा रही है. हालांकि वह अपने ऑनलाइन स्टोर में निवेश जारी रखेगी.कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि अब उसका  फोकस ऑनलाइन स्टोर पर होगा. कंपनी रिटेल टीम के लोगों को सेल्स और सपोर्ट की ट्रेनिंग देगी. ग्राहकों को पहले जैसी ही सर्विस मिलती रहेगी. माइक्रोसॉफ्ट के न्यूजलेटर में कहा गया कि सिर्फ चार स्टोर खुले रहेंगे जिनमें अब प्रोडक्ट की बिक्री नहीं होती है.

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि Microsoft.com, Xbox और Windows के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.2 अरब है जो कि दुनिया के 190 बाजारों में फैले हुए हैं, हालांकि कंपनी ने टेक न्यूज वेबसाइट द वर्ज से कहा है कि फिलहाल वह अपने किसी कर्मचारी की छंटनी नहीं करेगी.माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के फिजिकल लोकेशंस बंद किए जाने से 30 जून 2020 को खत्म हो रही मौजूदा तिमाही में लगभग 45 करोड़ डॉलर का एक प्री-टैक्स चार्ज या 0.05 डॉलर प्रति शेयर रिकॉर्ड किया जाएगा.

कंपनी ने कहा, ऑनलाइन बिक्री में हो रहा है इजाफा 

कंपनी ने कहा है कि उसकी ऑनलाइन बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है. कंपनी की टीम ग्राहकों को रिटेल स्टोर के मुकाबले वर्चुअल तौर पर बेहतर तरीके से सेवा दे रही है.माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, 'हमने एक ऐसी टीम बनाई है,जिसमें अलग-अलग तरह के टैलेंट के लोग हैं, ये दुनिया के किसी भी कोने से काम कर सकते हैं. हमारी टीम सभी तरह के ग्राहकों की मदद किसी भी परिस्थिति में करने के लिए तैयार है. हमारी टीम में 120 से अधिक भाषाओं को जानने वाले लोग हैं.  अब इसमें पहले से ज्यादा मजबूत और टैलेंटेड लोग हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget