एक्सप्लोरर

सर्वे में हुआ खुलासा- नौकरी के लिए सबसे बेहतरीन है माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, जानें टॉप 10 में कौन हैं शामिल

एक सर्वे के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया देश का सबसे आकर्षक एम्प्लॉयर ब्रांड माना जाता है. इस सूची में सैंमसंग इंडिया दूसरे स्थान पर और अमेजॉन इंडिया तीसरे स्थान पर है.

नई दिल्ली: रैंडस्टैड एम्पलायर ब्रांड रिसर्च (REBR) 2020 के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया देश का सबसे आकर्षक एम्प्लॉयर ब्रांड है. इस सूची में दूसरे स्थान पर सैंमसंग इंडिया और तीसरे स्थान पर अमेजॉन इंडिया है. रैंडस्टैड एम्पलायर ब्रांड रिसर्च के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को वित्तीय सेहत, मजबूत पहचान और आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के मामले में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं.

एक लाख, 85 हजार लोगों पर हुआ सर्वे REBR ने 33 देशों की 6,136 कंपनियों के 18 से 68 आयुवर्ग के 1,85,000 लोगों के विचार लिए हैं. रैंडस्टैड एम्पलायर ब्रांड रिसर्च का मानना है कि 2020 में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन सबसे शीर्ष पर बनकर उभरा है. सर्वे में भाग लेने वाले 43 प्रतिशत लोगों ने ऐसा कहा है. वहीं 41 प्रतिशत लोगों ने आकर्षक वेतन और कर्मचारी लाभ को तरजीह दी. 40 प्रतिशत लोगों ने रोजगार की सुरक्षा पर तवज्जो देने की बात कही.

REBR के प्रबंध निदेशक और सीईओ पॉल डुपुईस ने कहा, ‘‘नियोक्ता ब्रांडिंग एक बदलती प्रक्रिया है जो कि समय के साथ नई और गहरी आंतरिक दृष्टि के साथ आगे बढ़ रही है. इसलिये संगठनों को इसे अपना रणनीतिक कारोबारी एजेंडा बनाना चाहिये.’’

ये है टॉप 10 की लिस्ट टॉप 10 एम्प्लॉयर्स की सूची में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, सैंमसंग इंडिया, अमेजॉन इंडिया, इन्फोसिस टैक्नालॉजीज, मर्सिडीज़ बेंज, सोनी, आईबीएम, डेल टैक्नालाजीज लिमिटेड, आईटीसी समूह और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज हैं.

बेस्ट एम्प्लॉयर चुनने का ये है मानक REBR दुनिया की 75% अर्थव्यवस्था को दायरे में रखकर सर्वे करती है. इसमें 32 देश शामिल हैं और यह हर साल दुनियाभर से लगभग दो लाख लोगों के बीच किया जाता है. भारत में किसी एम्प्लॉयर को चुनने की सबसे बड़ी वजह उसकी तरफ से दिया जाने वाला वेतन और कर्मचारी को मिलने वाले लाभ है. इसके बाद लोग इस मामले में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन और नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं.

यह भी पढ़ें-

जान-बूझ कर टैक्स न देना पड़ेगा महंगा, हो सकती है 7 साल की जेल की सजा

म्यूचुअल फंड के इनकम पर कैसे कटता है टैक्स, नियमों के बारे में सब जान लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget