एक्सप्लोरर

Microsoft Layoffs: पूर्व कर्मचारी का दावा, माइक्रोसॉफ्ट ने उनकी पूरी टीम को नौकरी से निकाला 

Microsoft Layoffs News: माइक्रोसॉफ्ट ने 8 साल तक काम करने वाले कर्मचारी और उसकी पूरी ​टीम की छंटनी की है. लिंक्डइन पोस्ट में वंदन कौशिक नाम के शख्स ने ये दावा किया है.

Microsoft Layoffs News: माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारी ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें, उनकी पूरी ​टीम के साथ टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने नौकरी से निकाल दिया है. उन्होंने बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. 

वंदन कौशिक की लिंक्डइन प्रोफाइल की एक पोस्ट में लिखा गया है कि वे किसी कंपनी के साथ काम करना चाहते हैं, क्योंकि उनकी हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी के दौरान नौकरी जा चुकी है. वंदन कौशिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह साइट पर, हाइब्रिड या दूरस्थ स्थानों से काम करने के इच्छुक हैं. वे तुरंत कंपनी के साथ जुड़ सकते हैं. 

कंपनी के साथ 8 साल तक किया काम 

वंदन कौशिक ने बताया कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ 8 साल तक काम किया है. छंटनी के बाद से ही उनके और उनके सह​योगियों का एक कठिन समय गुजर रहा है. माइक्रोसॉफ्ट में उन्होंने कई पदों पर काम किया है. इसमें विज्ञापन विभाग, सेल टीम और अन्य सेक्शन पर काम किया है. 

लोगों का मिला समर्थन 

पूर्व कर्मचारी ने कहा कि अपने दो दशकों के काम के दौरान सहकर्मियों और लीडर टीम से पॉजिटिव और सहायक रवैया मिला है. इसके लिए वे आभारी है. उन्होंने कहा कि वहां पर अभी भी काम करने वाले कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी उनका समर्थन कर रहे हैं. 

माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी 

जनवरी के दौरान मंदी की आशंका के बीच दिग्गज कंपनी Microsoft ने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना की घोषणा की थी. उसी समय के दौरान, कंपनी ने चैटबॉट चैटजीपीटी के विकास के लिए रिसर्च लैब ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया था. बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के अलावा गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. इसके साथ ही फेसबुक, ट्विटर और कई दिग्गज कंपनियों ने छंटनी की है. 

ये भी पढ़ें

Silicon Valley Bank crisis: सिलिकॉन वैली बैंक के दो दिन में डूबे 100 अरब डॉलर, कर्मचारियों को मिला 1.5 गुना वेतन ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget