एक्सप्लोरर

Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने 11 गुना कर दिया निवेशकों का पैसा, 10 साल में बदल दी कंपनी की दिशा 

Microsoft CEO: सत्य नडेला ने अपने कार्यकाल में माइक्रोसॉफ्ट का रुख सॉफ्टवेयर कंपनी से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई की तरफ मोड़ दिया. उनके नेतृत्व में कंपनी और शेयरहोल्डर्स दोनों मुनाफे में हैं.

Microsoft CEO: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) 10 साल पहले इस पद पर पहुंचे थे. उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी. वह बिल गेट्स (Bill Gates) और स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) जैसे दिग्गजों की जगह लेने जा रहे थे. 4 फरवरी, 2014 को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनने के बाद उन्होंने इन 10 सालों में कंपनी और निवेशकों को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. अपने कार्यकाल में सत्य नडेला ने कंपनी के शेयर 1000 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ा दिए और माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर की भारी भरकम रकम के पार पहुंचा दी. इस दौरान निवेशकों को भी जबरदस्त फायदा हुआ और उनका पैसा भी 11 गुना से ज्यादा हो चुका है.

क्लाउड कंप्यूटिंग और AI सेक्टर का दिग्गज बना दिया

भारतीय मूल के सत्य नडेला ने कार्यभार संभालने के बाद माइक्रोसॉफ्ट को सॉफ्टवेयर कंपनी से क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर का दिग्गज बना दिया. फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू एप्पल (Apple) जैसी दिग्गज कंपनी से भी ज्यादा हो चुकी है. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, नडेला ने कंपनी को एक बड़े बदलाव के रास्ते पर सफलतापूर्वक डाला. उनके मुकाबले के लिए एप्पल के स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) जैसे किसी दिग्गज को फिर से आना होगा. 

शेयरहोल्डर्स के लिए 2.8 ट्रिलियन डॉलर की दौलत बनाई

पिछले एक दशक में सत्य नडेला के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने शेयरहोल्डर्स के लिए लगभग 2.8 ट्रिलियन डॉलर की दौलत बनाई है. यदि आपने उस समय 10 हजार डॉलर कंपनी के स्टॉक पर लगाए होते तो आज यह रकम 1.13 लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी होती. उन्होंने 10 साल पहले कहा था कि हमारी इंडस्ट्री परंपरा नहीं नए विचारों का सम्मान करती है. उन्होंने अपनी इस बात को आज सच भी साबित कर के दिखाया है. 

सत्य नडेला कब तक संभालेंगे सीईओ का पद 

सत्य नडेला अब 56 साल के हो गए हैं. पिछले साल उन्हें 4.85 करोड़ डॉलर वेतन एक तौर पर मिले. उनके अभी तक के कार्यकाल को देखकर उनके हाल फिलहाल यह पद छोड़ने की कोई आशंका नहीं दिखाई देती. मार्केट में उनकी छवि एक मजबूत सीईओ के तौर पर बनी है. वह फिलहाल अपने पद और कंपनी को आगे बढ़ता देखकर खुश हैं. लोग चाहते हैं कि सत्य नडेला आने वाले कुछ और सालों तक यह पद संभालें.

ये भी पढ़ें 

RBI Action: आरबीआई ने कैंसिल किया इस बैंक का लाइसेंस, लोगों का पैसा वापस करने की स्थिति नहीं   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget