एक्सप्लोरर

अब पेटीएम क्यूआर के जरिये सीधे बैंक खाते में पेमेंट

अब ग्राहक अपनी पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन जैसे पेटीएमए यूपीआईए कार्ड और नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए दुकानदार के आउटलेट पर स्कैन और पेमेंट कर सकते हैं.

नई दिल्लीः मोबाइल पेमेंट की वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने आज घोषणा की है कि पेटीएम क्यूआर के जरिये अब ऑफलाइन दुकानदार अनलिमिटेड पेमेंट सीधे अपने बैंक खातों में स्वीकार कर सकेंगे और वह भी 0 फीसदी फीस पर. पेटीएम का कहना है कि अब ग्राहक अपनी पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन जैसे पेटीएमए यूपीआईए कार्ड और नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए दुकानदार के आउटलेट पर स्कैन और पेमेंट कर सकते हैं.

पेटीएम सभी इंस्ट्रूमेंट्स पर देगी सपोर्ट कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पेटीएम का लक्ष्य सभी प्रमुख पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स के लिए सपोर्ट प्रदान करना है ताकि छोटे और बड़े दोनों ही तरह के व्यापारी और दुकानदार विभिन्न उपभोक्ताओं से भुगतान स्वीकार करने में लचीलापन हासिल कर सके. साथ ही वे इसका इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में कर सके.

देश में कंपनी की 10,000 सेल्स टीम देश भर में कंपनी की 10,000 मजबूत सेल्स टीमें इन-स्टोर मर्चेंट्स के साथ काम कर रही है. उन्हें पेटीएम क्यूआर का इस्तेमाल करने के अतिरिक्त फायदे और सुविधाएं समझने में मदद कर रही हैं. कंपनी इन दुकानदारों के प्रशिक्षण और उनमें जागरुकता बढ़ाने के लिए आने वाले साल में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. ताकि इस पेशकश का न केवल प्रभाव क्षेत्र बल्कि इसकी स्वीकार्यता भी बढ़े.

बेस्ट-पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर कंपनी का जोर पेटीएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण वसीरेड्डी ने कहा, "हम भारत में मोबाइल पेमेंट्स के मामले में सबसे आगे रहे हैं. आज पेटीएम को देश भर में लाखों बड़े रिटेल चेन के साथ-साथ छोटे स्टोरों में भी स्वीकार किया जाता है. हम अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए बेस्ट-पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

उन्होंने कहा, "पेटीएम क्यूआर के साथ, हमारे मर्चेंट पार्टनर्स अब यूपीआई और कार्ड सहित कई भुगतान तरीकों के जरिए सीधे अपने बैंक खातों में बिना शुल्क पर पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं. ग्राहकों से भुगतान इकट्ठा करने की कोई मासिक सीमा भी नहीं है. हम अपने पेमेंट नेटवर्क के विस्तार पर उस समय तक निवेश करना जारी रखेंगे जब तक कि हर छोटे और बड़े व्यापारी को पेटीएम के साथ मोबाइल पेमेंट की शक्ति नहीं मिल जाती."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget