एक्सप्लोरर

वॉलेंटिरी प्रॉविडेंट फंड क्या है? जानिए, कैसे ईपीएफ में योगदान करने वाले कर्मचारियों के लिए है फायदेमंद

VPF में कर्मचारियों की ओर से 12 फीसदी से ऊपर योगदान को ऑप्शन होता है. कर्मचारी चाहे तो अपनी बेसिक सैलरी का एक सौ फीसदी तक योगदान कर सकता है

संगठित क्षेत्र की कंपनियों को अपने कर्मचारियों को EPF की सुविधा उपलब्ध कराना होता है. ईपीएफओ से संचालित होने वाले ईपीएफ में कर्मचारियों की सैलरी (बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते) का 12 फीसदी का योगदान होता है. इतना ही योगदान नियोक्ता को करना पड़ता है. अगर कर्मचारी अपनी इन-हैंड सैलरी को कम रख कर पीएफ में कंट्रीब्यूशन बढ़ाना चाहते है तो वे वॉलेंटरी प्रॉविडेंट फंड यानी VPF का ऑप्शन चुन सकते हैं.

बेसिक सैलरी के सौ फीसदी तक कर सकते हैं योगदान 

VPF में कर्मचारियों की ओर से 12 फीसदी से ऊपर योगदान को ऑप्शन होता है. कर्मचारी चाहे तो अपनी बेसिक सैलरी का एक सौ फीसदी तक योगदान कर सकता है.अमूमन कंपनियों में VPF के तहत योगदान बढ़ाने की सुविधा होती है. इसके लिए कर्मचारियों को अपनी कंपनी के एचआर विभाग को यह बताना होता के वे पीएफ योगदान को बढ़ाना चाहते हैं. VPF अकाउंट को कर्मचारी के मौजूदा EPF अकाउंट से अटैच कर दिया जाता है. सारी प्रक्रिया पूरी होने पर VPF के लिए सैलरी से पैसे कटने लगते हैं. VPF के योगदान को हर साल संशोधित किया जा सकता है. हालांकि VPF के तहत नियोक्ता पर यह बाध्यता नहीं है कि वह भी कर्मचारी के बराबर ही EPF में योगदान करेंगे.

EPF के बराबर ही ब्याज मिलता है

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि VPF खाते में EPF खाते जितना ही ब्याज मिलता है. इस पर इनकम टैक्स 80 c के तहत टैक्स डिडक्शन हासिल होता है. इसमें निवेश पूरी तरह टैक्स फ्री है. इसकी जानकारी भी EPFO की वेबसाइट पर देखी जा सकती है. साथ ही पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम किया जा सकता है. EPF के समान ही VPF अकाउंट का भी लॉक इन पीरियड होता है जो कर्मचारी का रिटायरमेंट या इस्तीफा जो भी पहले हो, है. VPF खाते से रकम की आंशिक निकासी के लिए खाताधारक का पांच साल नौकरी करना जरूरी है, वर्ना टैक्स कटता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget