एक्सप्लोरर

Bitcoin ने तोड़े तमाम रिकॉर्ड! पहली बार 1 बिटकॉइन की कीमत 32 हजार डॉलर के पार

बिटकॉइन एक डिजिटल करेंसी है. यह एक ऐसी करेंसी है जिसको आप ना तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं. यह केवल इलेक्ट्रॉनिकली स्टोर होती है.

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. नए साल पर बिटकॉइन की कीमत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है. एक जनवरी को बिटकॉइन 29,000 डॉलर के पार निकल गया और दो जनवरी को इसकी कीमत 32 हजार डॉलर के पार चली गई. रविवार सुबह एक बिटकॉइन की कीमत 32,602.80 डॉलर है. माना जा रहा है कि नए साल पर सारे बाजार बंद होने के चलते बिटकॉइन में जोरदार तेजी देखने को मिली. एक बिटकॉइन की कीमत 23.83 लाख रुपए हो गई है.

क्या है बिटकॉइन बिटकॉइन एक विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है और यह पहली विकेन्द्रीकृत डिजिटल मुद्रा है जिसका अर्थ है की यह किसी केंद्रीय बैंक द्वारा नहीं संचालित होती है. कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित पेमेंट के लिए इसे बनाया गया है. बिटकॉइन एक वर्चुअल यानी आभासी मुद्रा है, आभासी मतलब कि अन्य मुद्रा की तरह इसका कोई भौतिक स्वरुप नहीं है. यह एक डिजिटल करेंसी है. यह एक ऐसी करेंसी है जिसको आप ना तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं. यह केवल इलेक्ट्रॉनिकली स्टोर होती है और अगर किसी के पास बिटकॉइन है तो वह आम मुद्रा की तरह ही सामान खरीद सकता है.

एक नया संपत्ति वर्ग? विश्लेषकों का मानना है कि बिटकॉइन निवेश के लिए एक नए परिसंपत्ति वर्ग के रूप में उभरा है. क्रिप्टो विशेषज्ञों को उम्मीद है कि वर्तमान में, sub-400 बिलियन से बिटकॉइन 1 ट्रिलियन मार्केट कैप को पार करेंगे, जिसका अर्थ है कि अगले एक साल में कीमत 50,000 डॉलर से अधिक हो सकती है.

भारतीय और कई अन्य देशों में बिटकॉइन अनियमित हैं. एक ऐसा लक्षण जो इसके प्रशंसकों के बीच इसकी अपील को बढ़ाता है, लेकिन साथ ही साथ खुदरा निवेशकों को दूर करता है. साल 2017 में बिटकॉइन 1000 फीसदी बढ़कर 19,000 डॉलर पार कर गया था और फिर एक साल बाद यह घटकर 3,500 डॉलर से कम रह गया था.

ये भी पढ़ें- देश का निर्यात दिसंबर में 0.8 फीसदी घटा, आयात बढ़ने की वजह से व्यापार घाटा बढ़कर 15.71 अरब डॉलर पर

Bank Holidays 2021: जनवरी महीने में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें फुल लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget