एक्सप्लोरर

Nas Daily: 26 साल में बन गया मिलेनियर, वीडियो बनाकर फेसबुक-यूट्यूब से हो जाती है करोड़ों में कमाई

Who is Nuseir Yassin: आपने भी अपने आस-पास कई यूट्यूबर को देखा होगा. आज हम ऐसे यूट्यूबर के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसकी वीडियो से होने वाली कमाई करोड़ों में है.

यूट्यूब से कोई कितना कमा सकता है? आपके भी मन में कई बार इस तरह का सवाल आया होगा. ये स्वाभाविक भी है क्योंकि आपने निश्चित तौर पर ऐसे लोगों को देखा होगा, जिनकी पहचान एक यूट्यूबर की है. हम आपको आज एक ऐसे यूट्यूबर से मिलाने जा रहे हैं, जिसकी कहानी में आपको आपके कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे. साथ ही आप उसकी कमाई जानकर हैरान भी रह जाएंगे.

इस पॉडकास्ट में बताई जर्नी

यह कहानी है इजरायल के नुसैर यासिन की, जो इंटरनेट की दुनिया में Nas Daily के नाम से फेमस हैं. नुसैर की पहचान एक कंटेंट क्रिएटर की है. वे यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट परोसते हैं और उससे उन्हें करोड़ों की कमाई होती है. नुसैर हाल ही में जीरोधा को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी फाइनेंशियल जर्नी की जानकारी दी.

दो महीने में कमाते हैं 1 करोड़ से ज्यादा

नुसैर ने बताया कि अभी उन्हें हर महीने औसतन 80 हजार डॉलर की कमाई हो जाती है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 67 लाख रुपये हो जाती है. साल भर के हिसाब से देखें तो नुसैर की कमाई 9.6 लाख डॉलर यानी 8 करोड़ 4 लाख रुपये हो जाती है. इस तरह से आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर कंटेंट डालकर नुसैर हर दो महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ले रहे हैं.

इन तरीकों से कमाते हैं पैसे

नुसैर ने पॉडकास्ट में बताया कि फेसबुक पर जैसे ही उनके फॉलोअर्स 1 मिलियन से बढ़कर 10 मिलियन हुए, उन्हें सोशल मीडिया कंपनी हर महीने 30 हजार डॉलर देने लग गई. इसके अलावा अलग-अलग ब्रांडों के साथ होने वाली डील्स से भी उन्हें अतिरिक्त 30 हजार डॉलर प्रति माह की कमाई हो जाती है. नुसैर को कई जगहों पर बोलने के लिए बुलाया जाता है. इस तरह के कार्यक्रमों से वह 20 हजार डॉलर कमा लेते हैं. इस तरह हर महीने उनकी कमाई 80 हजार डॉलर पर पहुंच जाती है.

3 साल में होने लगी इतनी कमाई

नुसैर ने बताया कि उन्हें 80 हजार डॉलर प्रति माह की कमाई तक पहुंचने में करीब 1000 दिन यानी लगभग 3 साल का समय लगा. वह सोशल मीडिया पर कंटेंट परोसकर महज 26 साल की उम्र में मिलेनियर बन गए. उसके बाद उन्होंने कंपनी बनाने का निर्णय लिया. नुसैर कंटेंट बनाने के लिए दुनिया भर की सैर करते रहते हैं. उनकी कंपनी दुनिया भर में सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती है.

ये भी पढ़ें

बच्चों के नाम पर कैसे खुलवाएं डीमैट अकाउंट? यहां जान लीजिए सारे नियम और प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget