एक्सप्लोरर

Medplus Health IPO: पहले दिन इतना हुआ सब्सक्रिप्शन, जानिए कितने निवेशकों ने लगाया पैसा

Medplus Health IPO: फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 23 दिसंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट होगा. 13 दिसंबर को खुलकर ये आईपीओ 15 दिसंबर को बंद हो जाएगा.

Medplus Health IPO: फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ (Medplus Health Services IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 13 दिसंबर 2021 को खुला. आईपीओ खुलने के पहले (IPO Opening Day) दिन ये कुल 53 प्रतिशत सब्‍सक्राइब हो गया है. खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्‍सा 101 प्रतिशत तक सब्‍सक्राइब हो गया है.

कंपनी ने 1 प्रतिशत हिस्सा अपने कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा है. इसमें से 19 प्रतिशत शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं. पब्लिक ऑफर से जुटने वाली रकम को कंपनी की सब्सिडियरी आप्टिवल की वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा. ये आईपीओ 15 दिसंबर 2021 को बंद हो जाएगा.

ये है प्राइस बैंड?

कंपनी ने 1,398 रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री के लिए 780-796 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर व मौजूदा शेयरधारकों के 798 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए बिक्री पेशकश यानि OFS शामिल है. नए इश्यू से मिली धनराशि को कंपनी की सब्सिडियरी आप्टिवल की वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

7th Pay Commission: अगले महीने से केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ मिलेगी एक और बड़ी खुशखबरी

Home loan: घर और कार खरीदने पर देना होगा कम ब्याज, जानें कौन से बैंक ने घटाईं ब्याज दरें?

दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

मेडप्लस की स्थापना गंगादि मधुकर रेड्डी ने वर्ष 2006 में की थी. ये कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं. मेडप्लस कारोबारी साल 2021 में ऑपरेशन से रेवेन्यू और मार्च, 2021 तक स्टोर्स की संख्या के आधार पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी रिटेलर है.

यह फार्मास्युटिकल और वेलनेस प्रोडक्ट्स व होम और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसे एफएमसीजी गुड्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स की बेचती है. प्रमोटर्स गंगादि मधुकर रेड्डी, एजाइलमेड इन्वेस्टमेंट्स और लोन फुरो इन्वेस्टमेंट्स के पास कंपनी की 43.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

ग्रोथ की रणनीति

हाल में रेड्डी ने कहा था कि कंपनी ग्रोथ उसकी बिक्री और हर साल जुड़ने वाले स्टोर्स की संख्या पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा था कि कोविड के बावजूद पिछले साल हमने 350 स्टोर जोड़े थे और इस साल कोविड की दूसरे लहर में दो महीने के लॉकडाउन के बावजूद पहली छमाही में हमने 350 स्टोर जोड़े थे, जिसका मतलब है कि हम इस साल 700 नए स्टोर जोड़ लेंगे. उन्होंने कहा कि रिटेल चेन प्राइवेट लेबल गुड्स से बिक्री बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है.

कंपनी का मुनाफा बढ़ा

मेडप्लस ने वित्त वर्ष 2021 में 63.11 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था, जबकि वित्त वर्ष 2020 में यह महज 1.79 करोड़ रुपये था. इस अवधि में कंपनी का आय 2,870.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,069.26 करोड़ रुपये हो गया है.

IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया), एडलवीस फाइनेंशियल सर्विसेज और नॉमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) लीड मैनेजर हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
RBI का बड़ा फैसला: 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है FD का नियम, बैंकों की मनमानी पर रोक
1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है FD का नियम, बैंकों की मनमानी पर रोक
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget