एक्सप्लोरर

Mediclaim Policy: छोटी-छोटी गलतियों से रिजेक्ट हो जाता है मेडिक्लेम, जानिए कैसे बचें और पाएं मैक्सिमम बेनेफिट

Mediclaim Policy For Family: परिवार की मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी लेते हैं और बुरे वक्त में उसका फायदा न मिले तो कोई पॉइंट नहीं है, इसलिए क्लेम रिजेक्शन के कारणों को जानिए.

Mediclaim Policy For Family: बदलती हुई जीवनशैली और महंगी होती स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते मेडिक्लेम अब हर आदमी की जरुरत बन गया है. इससे ना सिर्फ आपको बल्कि पूरे परिवार को बीमारियों के महंगे इलाज से निपटने में काफी मदद मिल जाती है. हालांकि, कई बार लोग ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो आगे जाकर बहुत भारी पड़ जाती हैं. इससे कठिन समय में पॉलिसी का कोई फायदा नहीं मिल पाता और आपका क्लेम रिजेक्ट हो जाता है. आइए समझ लेते हैं कि कैसे अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को फुल प्रूफ बनाकर क्लेम का पूरा लाभ उठा सकते हैं. 

पॉलिसी की शर्तों को ध्यान से पढ़ें 

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने के कुछ खास कारण होते हैं. इनकी सबसे बड़ी वजह पॉलिसी लेते समय उसकी शर्तों को ध्यान से नहीं पढ़ना होता है. इनमें सबसे बड़ी वजह अपनी बीमारी को छिपाना होता है. यदि आप पहले से ही अपनी बीमारी के बारे में बता देंगे तो न सिर्फ बेहतर पॉलिसी आपको मिल जाएगी बल्कि क्लेम के समय दिक्कत भी नहीं आएगी. कई बार तो बीमा कंपनी आपकी पॉलिसी भी रिजेक्ट कर सकती है.  

कौन सी बीमारियां नहीं होती कवर 

कई बीमारियां मेडिक्लेम में तुरंत कवर नहीं होतीं. इनके लिए आपको 1 से 4 साल तक इंतजार करना पड़ेगा. शुरुआती सालों में आप इन बीमारियों के इलाज के लिए क्लेम नहीं ले सकते. इसके अलावा किडनी, पर्किंसंस, अल्जाइमर और एचआईवी मेडिक्लेम में शामिल ही नहीं होतीं. इसलिए सोच समझकर पॉलिसी लें. 

इलाज के डॉक्यूमेंट संभालकर रखें 

यदि आपने पॉलिसी लेते वक्त पूरे डॉक्यूमेंट जमा नहीं कराए थे तो क्लेम के वक्त मुसीबत आ सकती है. साथ ही इलाज के दौरान मिले सभी बिलों की ओरीजनल कॉपी हमेशा सुरक्षित रखें. ये आपसे कभी भी मांगे जा सकते हैं. हॉस्पिटल के बिल, डिस्चार्ज के कागज और पेशेंट रिकॉर्ड को क्लेम के दौरान अटैच करेंगे तो कोई भी आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं कर पाएगा. 

फ्रॉड क्लेम कभी भी ना करें 

कभी भी फ्रॉड क्लेम न करें. डिजिटल वर्ल्ड में ये आसानी से पकड़ में आ जाते हैं. क्लेम का मिलना तो संभव नहीं आपकी पॉलिसी जरूर रिजेक्ट हो सकती है. हॉस्पिटल के साथ मिलकर नकली बिल बनाने के लिए हॉस्पिटल को ब्लैकलिस्ट या पैनल से हटाया भी जा सकता है. 

लिखित में कारण बताती है कंपनी 

क्लेम रिजेक्ट करते वक्त बीमा कंपनी को लिखित में कारण बताना पड़ता है. यदि आप नहीं चाहते कि क्लेम खारिज हो तो सिर्फ इन चीजों पर ध्यान दें. बीमा कराते वक्त सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें. कई बार एजेंट आपसे कुछ चीजें छिपा ले जाते हैं. आगे जाकर वही शर्त क्लेम रिजेक्शन का कारण बन जाती है. कोशिश करें कि कैशलेस इलाज की सुविधा हर हाल में आपकी पॉलिसी में हो. कोई भी शंका हो तो कस्टमर केयर में जरूर बात करें.

ये भी पढ़ें 

IGI Airport: एक छोटे से कदम से बचेंगे 180 करोड़ रुपये, जानिए दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या होने वाला है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget