एक्सप्लोरर

7 महीने की गिरावट के बाद मारुति सुजुकी का अच्छा प्रदर्शन, अक्टूबर में बिक्री 4.5% बढ़ी

अक्टूबर में मारुति सुजुकी की बिक्री घरेलू बाजार में 4.5 फीसदी बढ़ी है. मारुति सुजुकी ने 1,44,277 कारें बेची हैं. कंपनी की बिक्री बीते 7 महीनों के बाद बढ़ी है.

नई दिल्ली: लगातार 11 महीनों की गिरावट के बाद आखिरकार देश के ऑटोमोबाइल बाजार में उम्मीद की किरण नजर आई है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री बीते 7 महीनों के बाद बढ़ी है. मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ने के मायने बहुत ज्यादा हैं क्योंकि देश के तकरीबन 50 फीसदी कार बाजार पर मारुति ही काबिज है.

अक्टूबर 2019 के दौरान मारुति सुजुकी की बिक्री घरेलू बाजार में 4.5 फीसदी बढ़ी है. अक्टूबर 2019 में मारुति सुजुकी ने 1,44,277 कारें बेची हैं जबकि अक्टूबर 2018 में कंपनी ने 1,38,100 कारें बेची थीं. अक्टूबर 2019 में कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री भी 4.4 फीसदी बढ़ी है. कुल मिलाकर देखें तो त्यौहारी मौसम के दौरान देश के ऑटोमोबाइल उद्योग को राहत मिली है.

ऑल्टो , वैगन आर और एस - प्रेसो समेत कंपनी की मिनी कारों की बिक्री इस दौरान 13.1 प्रतिशत घटकर 28,537 वाहन रह गई. एक साल पहले अक्टूबर महीने में यह आंकड़ा 32,835 इकाई पर था. इसी तरह स्विफ्ट , सेलेरियो , इग्निस , बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 15.9 प्रतिशत बढ़कर 75,094 इकाई हो गई , जो अक्टूबर 2018 में 64,789 इकाई थी.

कंपनी की मध्यम आकार की सेडान कार सियाज की बिक्री 39.1 प्रतिशत घटकर 2,371 इकाई पर आ गई. पिछले साल इसी महीने में उसने 3,892 सियाज कारें बेची थीं. यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा , एस क्रॉस और अर्टिगा की बिक्री बढ़कर 23,108 इकाई पर रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 20,764 इकाई पर थी. कंपनी का निर्यात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 9,158 इकाई रहा , जो एक साल पहले अक्टूबर में 8,666 वाहनों पर था.

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री घटी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,610 इकाइयों पर रही. पिछले साल अक्टूबर में उसने 13,245 वाहनों की बिक्री की थी. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बयान में कहा कि इस साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 6 प्रतिशत गिरकर 11,866 इकाई पर रही. कंपनी ने अक्टूबर , 2018 में 12,606 वाहनों की बिक्री की थी.

अक्टूबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 35 प्रतिशत गिरी हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री अक्टूबर महीने में 35 प्रतिशत गिरकर 9,857 वाहन रह गई. कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में 15,149 वाहन बेचे थे. अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को बताया कि घरेलू बाजार में उसकी कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 37 प्रतिशत गिरकर 9,074 वाहनों पर रही, जो अक्टूबर 2018 में 14,341 इकाइयों पर थी.

इस दौरान, कंपनी की मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 50 प्रतिशत गिरकर 4,565 वाहन रह गई. एक साल पहले के इसी महीने में यह आंकड़ा 9,062 इकाई था. वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 4,509 इकाई पर रही, जो अक्टूबर, 2018 में 5,279 वाहन पर थी.

ऑल्टो , वैगन आर और एस - प्रेसो समेत कंपनी की मिनी कारों की बिक्री इस दौरान 13.1 प्रतिशत घटकर 28,537 वाहन रह गई. एक साल पहले अक्टूबर महीने में यह आंकड़ा 32,835 इकाई पर था. इसी तरह स्विफ्ट , सेलेरियो , इग्निस , बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 15.9 प्रतिशत बढ़कर 75,094 इकाई हो गई , जो अक्टूबर 2018 में 64,789 इकाई थी.

कंपनी की मध्यम आकार की सेडान कार सियाज की बिक्री 39.1 प्रतिशत घटकर 2,371 इकाई पर आ गई. पिछले साल इसी महीने में उसने 3,892 सियाज कारें बेची थीं. यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा , एस क्रॉस और अर्टिगा की बिक्री बढ़कर 23,108 इकाई पर रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 20,764 इकाई पर थी. कंपनी का निर्यात 5.7 प्रतिशत बढ़कर 9,158 इकाई रहा , जो एक साल पहले अक्टूबर में 8,666 वाहनों पर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget