एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: त्‍योहारी सीजन में मारुति ने बेचीं 5 लाख कारें, तीन महीने में दो हजार करोड़ का मुनाफा

Maruti Suzuki India का जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 2,061.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4 गुना बढ़ा है.

Maruti Suzuki Q2 Results: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने शुक्रवार को बताया कि त्‍योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. इस बार उसका तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ गया है. इस त्‍योहारी सीजन की बिक्री से लग रहा है कि भारतीय वाहन उद्योग फिर से फर्राटा भरने लगा है.

कंपनी ने क्या कहा 

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का कहना है कि उसे जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 2,061.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 4 गुना बढ़ा है. अगर पिछले साल की सितंबर तिमाही की बात करें तो कंपनी को 475.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्‍व करीब 46 फीसदी बढ़ा और यह 29,931 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

36 फीसदी ज्‍यादा हुई बिक्री

मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि त्‍योहारी सीजन के कारण सितंबर तिमाही में उसकी गाड़ियों की बिक्री 36 फीसदी बढ़ गई. कंपनी ने कुल 517,395 यूनिट कारों की बिक्री की है, जो अभी तक किसी भी तिमाही में हुई बिक्री का रिकॉर्ड है. इसमें घरेलू बाजार में बिकीं 4.54 लाख गाडि़यों के साथ विदेशी बाजारों में निर्यात की गई 63,195 गाड़ियां भी शामिल हैं. यह मांग महामारी के बाद बाजार खुलने और रोजगार के मोर्चे पर सुधार आने की वजह से बढ़ी है.

4.12 लाख गाडि़यों की डिलीवरी पेंडिंग 

त्‍योहारी सीजन (Festive Season) में गाड़ियां की बिक्री का आलम यह है कि शोरूम में वाहन नहीं बचे हैं. साथ ही ग्राहकों को डिलीवरी के लिए कई महीनों वेटिंग झेलना पड़ रहा है. मारुति सुजुकी का कहना है कि अभी उसके पास 4.12 लाख गाड़ियां की डिलीवरी पेंडिंग है, जिसका ऑर्डर सितंबर तक मिल चुका है. इसमें से 1.30 गाड़ियां हाल में लॉन्च हुए मॉडलों की हैं. इन गाड़ियों की डिलीवरी में अभी कुछ महीने और लग सकते है.

यह हुआ कंपनी का खर्च 

मारुति ने कहा कि रिकॉर्ड बिक्री से मुनाफे में जबरदस्‍त उछाल आया है. कई जगहों पर लागत बढ़ गई है. कंपनी ने एक तरफ तो फॉरेन एक्‍सचेंज जैसे टूल का लाभ उठाया और अपनी लागत घटाई है, इसी दौरान विज्ञापनों पर खर्च काफी बढ़ गया है. पॉवर और फ्यूल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ जिससे उत्‍पादन लागत बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- Xiaomi: भारत में MI Pay और Mi Credit फाइनेंशियल सर्विस हुई बंद, देखें क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
GST रिटर्न फॉर्म में बड़े बदलाव की तैयारी, 1 नवंबर से सरकार पब्लिक से मांगेगी फीडबैक
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget