एक्सप्लोरर

ऑटो सेक्टर में नरमीः मारुति ने लगातार आठवें महीने प्रोडक्शन घटाया, टाटा मोटर्स का उत्पादन भी गिरा

ऑटो सेक्टर में नरमी का दौर जारी है और ये इसी से पता चलता है कि देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने लगातार आठवें महीने अपने व्हीकल्स का प्रोडक्शन कम कर दिया है.

नई दिल्लीः ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नरमी को देखते हुए सितंबर में अपना प्रोडक्शन 17.48 फीसदी घटा दिया है. यह लगातार आठवां महीना है जब कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ने अपना प्रोडक्शन कम किया है.

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि कंपनी ने सितंबर महीने में 1,32,199 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 1,60,219 यूनिट थी.

त्योहारी सीजन में कर रहे हैं offline या online खरीदारी तो इन 6 बातों पर दें ध्यान

मारुति सुजुकी के पैसेंजर व्हीकल्स का हाल पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 17.37 फीसदी घटकर 1,30,264 यूनिट रहा जबकि सितंबर 2018 में यह संख्या 1,57,659 यूनिट थी.

छोटी कारें भी कम बनीं कंपनी की आल्टो, न्यू वैगनआर, सिलेरियो, इगनिस, स्विफ्ट, बालेनो और डिजायर समेत छोटी एवं काम्पैक्ट सेगमेंट की कारों का प्रोडक्शन सितंबर महीने में 98,337 यूनिट रहा जो पिछले साल इसी महीने में 1,15,576 यूनिट था.

SBI का डबल बोनांजाः जीतें 1 लाख रुपये तक के प्राइज, लें डेबिट कार्ड पर EMI ऑप्शन

यूटिलिटी व्हीकल इसी प्रकार, विटारा ब्रेजा, एर्टिंगा और एस-क्रॉस जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स का प्रोडक्शन 17.05 फीसदी घटकर इस साल सितंबर में 18,435 यूनिट रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में 22,226 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था.

अगस्त महीने में कंपनी ने प्रोडक्शन 33.99 फीसदी कम किया था. कंपनी ने उस दौरान 1,11,370 वाहनों का प्रोडक्शन किया था.

टाटा मोटर्स का प्रोडक्शन टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन भी इस साल सितंबर में 63 फीसदी घटकर 6,976 यूनिट रहा जो पिछले साल इसी महीने 18,855 यूनिट था.

मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और होंडा समेत सभी बड़ी वाहन कंपनियों की घरेलू बिक्री में दहाई अंक में गिरावट दर्ज की गयी और त्योहार शुरू होने के बावजूद ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग सुस्त है.

शादी के बाद ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग, ऐसे बनाएं अपने साथी के साथ सुंदर जिंदगी की रूपरेखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget