एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी का मुनाफा 27% बढ़कर 1975 करोड़ रुपये

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पहली तिमाही में उसकी बिक्री 21,810.7 करोड़ रुपये रही जो कि 2017-18 की इसी तिमाही में 19,374.1 करोड़ रुपये थी.

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की 30 जून 2018 को खत्म तिमाही में 26.91 फीसदी बढ़कर 1975.3 करोड़ रुपये रहा. मजबूत बिक्री से कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ. पिछले वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा 1556.4 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पहली तिमाही में उसकी बिक्री 21,810.7 करोड़ रुपये रही जो कि 2017-18 की इसी तिमाही में 19,374.1 करोड़ रुपये थी. मारुति ने कहा कि दोनों आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि एक जुलाई 2017 से लागू नई टैक्स प्रणाली के बाद से समीक्षाधीन अवधि में ऑपरेशन से आय जीएसटी के दायरे में है.

मारुति ने बेची करीब 4 लाख 90 हजार कारें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मारुति ने 4,90,479 कारें बेची. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से 24.3 फीसदी अधिक है. इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 25.9 फीसदी बढ़कर 4,63,840 यूनिट रही. कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अजय सेठ ने कहा कि उद्योग 19.9 फीसदी की दर से बढ़ रहा है जबकि हम 25.9 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं.

सेठ ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से आवश्यक वस्तुओं की कीमत में तेजी जारी है. खासकर स्टील में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई और उसका कुछ असर पहली तिमाही में भी देखने को मिला.

पहली तिमाही में कंपनी का निर्यात 1.9 फीसदी बढ़कर 26,639 व्हीकल रहा जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसने 26,140 व्हीकल का एक्सपोर्ट किया था.

बाजार मांग को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (डिस्ट्रीब्यूशन एंड मार्केटिंग) आरएस कलसी ने कहा कि शहरी मांग ग्रामीण मांग की तुलना में कम है अभी हम इसकी चिंता नहीं कर रहे हैं. हालांकि हम अच्छे त्योहारी सीजन की उम्मीद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget