एक्सप्लोरर

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

नई दिल्लीः मारूति सुज़ुकी ने अपनी लोकप्रिय क्रॉसओवर ‘इग्निस’ को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए है, जो 7.80 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका मुकाबला महिन्द्रा की केयूवी-100, हुंडई ग्रैंड आई10 और कंपनी की ही स्विफ्ट हैचबैक से होगा.

मारूति इग्निस के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
सिग्मा 4.59 लाख रूपए ---
डेल्टा 5.19 लाख रूपए 6.39 लाख रूपए
डेल्टा ऑटोमैटिक 5.74 लाख रूपए 6.94 लाख रूपए
ज़ेटा 5.75 लाख रूपए 6.91 लाख रूपए
ज़ेटा ऑटोमैटिक 6.30 लाख रूपए 7.46 लाख रूपए
अल्फा 6.69 लाख रूपए 7.80 लाख रूपए

मारूति इग्निस के डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ तरह हैं...

इंजन

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति इग्निस पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलेगी. पेट्रोल वर्जन में मारूति स्विफ्ट और बलेनो वाला 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है. इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 113 एनएम है. डीज़ल वर्जन में 1.3 लीटर का डीडीआईएस190 इंजन दिया गया है, यह 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है. मारूति सुज़ुकी इग्निस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी इस में मिलेगा. ऑटोमैटिक की सुविधा डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसके पेट्रोल वर्जन का माइलेज 20.89 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वर्जन का माइलेज 26.80 किमी प्रति लीटर है.

फीचर लिस्ट

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति ने इग्निस में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स देकर नया दांव खेला है. ये लैंप्स लो और हाई बीम दोनों ही मोड में काम करेंगे. इसमें नए डिजायन की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें भी दी गई हैं. इस सेगमेंट से ऊपर के सेगमेंट की कारों में भी यह फीचर आमतौर पर देखने को नहीं मिलता. मारूति इग्निस में एपल कारप्ले, गूगल एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला सात इंच का सुज़ुकी स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है. इग्निस इस मामले में सबसे अफॉर्डेबल कार है, जिसमें यह फीचर मिलेंगे. इग्निस का डैशबोर्ड ड्यूल-टोन कलर थीम में है. इस में पुश-बटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

इन कलर में मिलेगी मारूति इग्निस

ड्यूल-टोन (केवल ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में)

  • अपटोन रेड और मिडनाइट ब्लैक कॉम्बिनेशन
  • टिंसेल ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कॉम्बिनेशन
  • टिंसेल ब्लू और पर्ल आर्कटिक व्हाइट कॉम्बिनेशन

सिंगल टोन

  • पर्ल आर्कटिक व्हाइट
  • सिल्की सिल्वर
  • अपटाउन रेड (केवल ज़ेटा और डेल्टा वेरिएंट में)
  • टिंसेल ब्लू (केवल ज़ेटा और डेल्टा वेरिएंट में)
  • अर्बन ब्लू (केवल डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में)
  • ग्लिसनिंग ग्रे (केवल सिग्मा, डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में)

कद-काठी

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

मारूति इग्निस की लम्बाई 3760 एमएम, चौड़ाई 1690 एमएम और ऊंचाई 1595 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2435 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 180 एमएम है. मारूति इग्निस में 260 लीटर का बूट स्पेस, पार्सल ट्रे के साथ मिलेगा.

वेटिंग पीरियड

मारूति इग्निस लॉन्च, शुरूआती कीमत 4.59 लाख रूपए

आकर्षक डिजायन, एडवांस फीचर और आक्रामक कीमत की बदौलत मारूति इग्निस ग्राहकों को ज्यादा पसंद आई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग 2 जनवरी को शुरू की थी, लॉन्च से पहले मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया का आलम ये है कि इसके पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 से 10 हफ्ते यानी करीब ढाई महीने तक और डीज़ल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 10 से 12 हफ्ते यानी तीन महीने तक पहुंच गया है.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम
Source: cardekho.com 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget