एक्सप्लोरर

Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, तिमाही नतीजों, ग्लोबल रुख से तय होगी बाजार की चाल

Stock Market Outlook: इस सप्ताह एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, टाटा कॉफी और टाटा कम्युनिकेशंस जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं जिनका असर बाजार की चाल पर देखा जाएगा.

Stock Market Outlook: थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर के आंकड़ों, वैश्विक रुख और विदेशी कोषों की गतिविधियों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रुख पर भी रहेगी.
मार्च के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे.

क्या कहते हैं वित्तीय जगत के जानकार

  • मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, "वैश्विक बाजारों का रुख, घरेलू और वैश्विक स्तर पर वृहद आर्थिक आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल इस सप्ताह बाजार की दिशा तय करेगी." 
  • रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष-तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, "कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजार के रुख पर सभी की निगाह रहेगी. सोमवार को बाजार इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा." 
  • स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, "दुनिया के बाजारों की चाल से स्थानीय बाजार की धारणा तय होगी. बाजार की निगाह कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेगी."

एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के तिमाही नतीजों का दिखेगा बाजार की चाल पर असर

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को मार्च में समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए. तिमाही के दौरान बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 20.6 फीसदी की बढ़त के साथ 12,594.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

इन्फोसिस के घोषित चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद के अनुकूल नहीं रहे हैं. अगले वित्त वर्ष में कंपनी ने राजस्व में चार से सात फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जो काफी कमजोर है.

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, टाटा कॉफी और टाटा कम्युनिकेशंस जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे इस हफ्ते आने वाले हैं जिनका असर बाजार की चाल पर देखा जाएगा.

बीते हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार का हाल

बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 598.03 अंक या 0.99 फीसदी चढ़ गया. शुक्रवार को अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद थे.

ये भी पढ़ें

FPI: एफपीआई को भाया भारतीय शेयर बाजार, अप्रैल में अब तक शेयरों में डाले 8767 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget