एक्सप्लोरर

बाजार में दिखी हरियालीः निफ्टी 9974 पर, सेंसेक्स 162 अंक ऊपर बंद

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 161.74 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 31,892.23 पर बंद हुआ है, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 56.50 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 9974.40 पर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार ने अच्छी तेजी के साथ बंद दिया है. आज सेंसेक्स और निफ्टी में आधे फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं ये पूरा हफ्ता देखा जाए तो सेंसेक्स में 1 फीसदी और निफ्टी में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बढ़त दिखी है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर वहीं मिडकैप 100 इंडेक्स 1.25 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है. वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 161.74 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 31,892.23 पर बंद हुआ है, वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 56.50 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 9974.40 पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है. आईटी में 0.2 फीसदी की कमजोरी रही. सबसे ज्यादा 2.59 फीसदी का उछाल रियलटी सेक्टर में रहा और फार्मा शेयरों में 2.39 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. मीडिया सेक्टर में 2.05 फीसदी की बड़ी तेजी रही है. ऑटो शेयरों में भी आज करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. मेटल शेयरों में 1.95 फीसदी की अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज निजी बैंकों में भी करीब 0.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और बाकी 11 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 9.46 फीसदी और अरबिंदो फार्मा में 4.42 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है. एशियन पेंट्स में करीब 4 फीसदी की उछाल पर बंद मिला है. टाटा मोटर्स में 3.84 फीसदी की मजबूती के साथ बंद मिला है. बजाज ऑटो में 3.64 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. टाटा मोटर्स डीवीआर 2.56 की तेजी पर बंद हुआ.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले मुख्य शेयरों में आईओसी में 1.07 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है. टीसीएस 1.43 फीसदी और पावरग्रिड 1.37 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुए हैं. भारती एयरटेल में 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. विप्रो का शेयर 1.04 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget