एक्सप्लोरर

5 दिन चढ़ने के बाद आज टूटा बाजारः सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट कारोबार

नई दिल्लीः आज फरवरी के वायदा एक्सपायरी के दिन मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है. लगातार 5 दिन तेजी देखने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई और बाजार कारोबार खत्म होते-होते सपाट स्तरों पर बंद हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर बंद हुए हैं. अंत में निफ्टी 8940 के आसपास बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 28900 के नीचे आकर बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 28 अंक यानी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28,893 के स्तर पर सपाट बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 13 अंक यानी 0.15 फीसदी बढ़कर 8,939.5 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आईटी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में तेजी दर्ज की गई. निफ्टी के आईटी इंडेक्स 1.7 फीसदी, मेटल इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई है. बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 0.8 फीसदी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़कर 13532 के स्तर पर बंद हुआ, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 13588 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी सपाट होकर 20,877 के स्तर पर बंद हुआ.

बाजार में आज गिरावट वाले सेक्टर्स आज के कारोबार में पीएसयू बैंक, फार्मा, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखी गई. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज रही, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं बीएसई पावर इंडेक्स 0.7 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी तक गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार में निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में आइडिया सेल्युलर 6.2 फीसदी, टीसीएस 3 फीसदी, विप्रो 2.5 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.9 फीसदी, इंफोसिस 1.9 फीसदी, भारती एयरटेल 1.4 फीसदी और आईटीसी 0.8 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुए. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में ग्रासिम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अरविंदो फार्मा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, अदानी पोर्ट्स, एनटीपीसी और मारुति सुजुकी 2.2 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी तक गिरावट के साथ बंद हुए हैं. मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, अदानी पावर, एमआरएफ, रिलायंस कम्युनिकेशंस और एचपीसीएल 5.9-3.2 फीसदी की मजबूती के साथ वहीं टोरेंट पावर, मैरिको, ओबेरॉय रियल्टी, यूनियन बैंक और अशोक लेलैंड 2.1-2 फीसदी तक कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget