एक्सप्लोरर

Mark Zuckerberg Networth: अंबानी से आगे निकले जकरबर्ग, इतनी हुई नेटवर्थ, टॉप-10 से बस दो कदम दूर

Mark Zuckerberg Networth Rise: मार्क जकरबर्ग एक समय दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार होते थे, लेकिन उनकी नेटवर्थ में तेज गिरावट देखने को मिली थी...

Bloomberg Billionaires Index: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग (Facebook Co-Founder Mark Zuckerberg) की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है. पिछले कुछ समय के दौरान उनकी नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Networth) में तेज गिरावट आई थी और वह दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त से बाहर हो गए थे. अब फिर से उनकी दौलत बढ़ने लगी है और उन्होंने इस मामले में भारत व एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Networth) को पीछे छोड़ दिया है.

इतनी हो गई नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मार्क जकरबर्ग की मौजूदा नेटवर्थ 87.3 बिलियन डॉलर है. इस नेटवर्थ के साथ जकरबर्ग ब्लूमबर्ग की सूची में दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उन्होंने बीते 24 घंटे के दौरान मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है, जिनकी मौजूदा नेटवर्थ 82.4 बिलियन डॉलर है. अंबानी अभी दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 13वें पायदान पर आ गए हैं.

वहीं फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट (Forbes Realtime Billionaires List) की मानें तो फेसबुक को-फाउंडर की मौजूदा नेटवर्थ 84.9 बिलियन डॉलर है. इस लिस्ट में जुकरबर्ग दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 208 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. वहीं टेस्ला के एलन मस्क 162 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 133 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेफ बेजोस तीसरे, 122 बिलियन डॉलर के साथ बिल गेट्स चौथे और 115 बिलियन डॉलर के साथ दिग्गज इन्वेस्टर वारेन बफे पांचवें स्थान पर हैं. क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर काबिज लैरी एलिसन और स्टीव बाल्मर की नेटवर्थ भी 100-100 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.

इस कारण बढ़ी दौलत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने साल 2023 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2023 के वित्तीय परिणाम के आंकड़े जारी किए हैं. मेटा का राजस्व इस दौरान 3 फीसदी बढ़कर 28.65 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. यह परिणाम बाजार के अनुमानों से बेहतर है. इसके साथ ही फेसबुक के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या भी बढ़ी है. इन आंकड़ों ने मेटा के शेयरों को चढ़ा दिया, जिससे जकरबर्ग की नेटवर्थ भी एक झटके में बढ़ गई. फोर्ब्स के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जकरबर्ग की नेटवर्थ 10.1 बिलियन डॉलर यानी 13.57 फीसदी बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: बना हुआ है अडानी पावर का ‘पावर’, शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रीन समेत ये शेयर भी ‘ग्रीन’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget