एक्सप्लोरर

MapmyIndia IPO: MapmyIndia के शेयरों की मेगा लिस्टिंग, 53 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए स्टॉक, जानें कितना फायदा मिला

MapmyIndia IPO: आज मैपमाईइंडिया के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए हैं और निवेशकों को बढ़िया लिस्टिंग गेन मिला है. इसके शेयरों की लिस्टिंग 1033 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 53% प्रीमियम पर हुई.

MapmyIndia ब्रांड प्रमोटर कंपनी CE Info Systems के शेयर आज 21 दिसंबर 2021 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो चुके हैं. कंपनी ने 1,033 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के सामने 53 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग दिखाई है. बीएसई पर मैपमाईइंडिया के शेयर 1581 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और एनएसई पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 1565 रुपये प्रति शेयर पर हुई है. हाल के गिरते बाजार में भी मैपमाईइंडिया के शेयरों की मेगा लिस्टिंग से निवेशकों को अच्छा लिस्टिंग गेन मिला है.

जानें आईपीओ के बारे में
MapmyIndia का आईपीओ 9 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. मैपमाईइंडिया का आईपीओ 154.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी ने अपने आईपीओ में इश्यू प्राइस 1000–1033 रुपये प्रति शेयर पर तय किया था. 2 रुपये के फेसवैल्यू के शेयर का 1033 रुपये शेयर प्राइस था लेकिन इसे निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ में 424.69 गुना सब्सक्रिप्शन गैर संस्थागत निवेशकों की तरफ से आया था. संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ को 196.36 गुना सब्सक्राइब किया था. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 15.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल
यह आईपीओ पूरी तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं इससे साफ है कि आईपीओ (OFS) से जुटाई जा रही रकम कंपनी को नहीं बल्कि हिस्सेदारी बेच रही शेयरहोल्डरों को मिलेगी. 

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर्स कितने प्रीमियम पर मिल रहे थे
GMP में कंपनी के शेयर्स करीब 50 फीसदी प्रीमियम पर चल रहे थे जिससे पहले ही अनुमान लगा लिया गया था कि इसके शेयरों की लिस्टिंग 1500 रुपये से ऊपर की हो सकती है और ऐसा ही हुआ है. 

कंपनी के बारे में जानें
MapmyIndia डिजिटल मैप, जियोस्पैटिल सॉफ्टवेयर और लोकेशन आधारित टेक्नोलॉजी मुहैया कराने वाली देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है. MapmyIndia ने 60 लाख किलोमीटर से अधिक का डिजिटल मैप बनाया है, जो भारत के कुल रोड नेटवर्क का करीब 98.5 फीसदी है. कंपनी के क्लाइंट्स में फोनपे, फ्लिपकार्ट, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, एमजी मोटर्स शामिल हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 18 दिन पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर? जानें आपके शहर में आज कितना है दाम
दिवाली से 18 दिन पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर? जानें आपके शहर में आज कितना है दाम
मेरठ में सबसे सस्ते सूट कहां मिलते हैं? महिलाएं लिख लें बाजारों के नाम
मेरठ में सबसे सस्ते सूट कहां मिलते हैं? महिलाएं लिख लें बाजारों के नाम
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें दीवाली तक कितनी गिरेगी कीमत?
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें दीवाली तक कितनी गिरेगी कीमत?
ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे
ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget