एक्सप्लोरर

Credit Card Statement से मिलती है कई अहम जानकारियां, जानें इन तकनीकी शब्दों का अर्थ

क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट को समझने में विशेषतौर पर उन लोगों को परेशानी होती जिन्होंने नया-नया क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना शुरू किया होता है.

आप अगर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास इसके ट्रांजेक्शन की डिटेल हर महीने स्टेटमेंट के रूप में आती होगी. यह स्टेटमेंट कार्ड के बिलिंग साइकिल के आखिर में जनरेट होती है. स्टेटमेंट उस अवधि के लिए जारी नहीं किया जा सकता जिसमें कोई लेनदेन या बकाया शेष न हो.

क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट में कई जानकारियां मौजूद होती हैं. इन्हें समझने में विशेषतौर पर उन लोगों को परेशानी होती जिन्होंने नया-नया क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना शुरू किया है. अगर आप क्रेडिट कार्ड  स्टेटमेंट को समझ लेते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी को भी पकड़ सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट में होता है.

पेमेंट ड्यू डेट पेमेंट ड्यू डेट क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान की आखिरी तारीख है. अगर आपने इस तारीख तक भुगतान नहीं किया तो आप पर दो तरह के चार्ज लगते हैं. पहला- आपको बकाया राशि पर ब्याज का भुगतान करना होता है और दूसरा - लेट पेमेंट फीस देनी पड़ती है.

मिनिमम अमाउंट ड्यू अगर आप क्रेडिट कार्ड के पूरे बिल का भुगतान नहीं पाते हैं तो आपको उसके हिस्से का भुगतान कर सकते हैं इसे ही मिनिमम अमाउंट ड्यू कहते हैं. मिनिमम अमाउंट का भुगतान कर देने का फायदा यह होता है कि कोई लेट पेमेंट फीस नहीं लगती. हालांकि, कुछ समय के लिए, जब तक कि बाकी बचा बकाया बैलेंस आपकी स्टेटमेंट में रहता है, आपको उस पर ब्याज का भुगतान करना होगा.

क्रेडिट लिमिट केडिट लिमिट का मतलब है कि क्रेडिट कार्डधारक एक निश्चित सीमा तक ही खर्च कर सकता है. स्टेटमेंट में तीन तरह की लिमिटी दिखती हैं. कुल क्रेडिट लिमिट, उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और कैश लिमिट.

कुल क्रेडिट लिमिट- वह राशि है, जो आपको बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड पर दी गई है.  उपलब्ध क्रेडिट लिमिट- वह राशि है जो कार्ड पर खरीदारी करने के बाद बाकी बची है और जिसका आप अभी इस्तेमाल कर सकते हैं.  कार्ड यूजर्स को कुछ कैश लिमिट भी मिलती है जो कि क्रेडिट लिमिट का हिस्सा होती है.

रिवॉर्ड प्वॉइंट बैलेंस क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में रिवॉर्ड प्वॉइंट्स के साथ उसका स्टेटस भी दिखता है. आपको एक टेबल में पिछली साइकिल से आए रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की संख्या, वर्तमान बिलिंग साइकिल में कमाए गए प्वॉइंट्स और खत्म हो चुके प्वॉइंट्स दिए जाते हैं.

अकाउंट समरी मंथली स्टेटमेंट में क्रेडिट कार्ड बैलेंस का एक सारांश होता है. इस सेक्शन में आपका ओपनिंग बैलेंस होगा, जो नए बिलिंग साइकिल शुरू होने पर आपके क्रेडिट कार्ड में मौजूद सीमा है. इसके साथ वर्तमान साइकिल में खर्च की गई राशि और कार्ड के लिए किए गए भुगतान के साथ वर्तमान बिलिंग साइकिल में लगे कोई अतिरिक्त चार्ज होंगे.

ट्रांजेक्शन डिटेल्स आपके क्रेडिट कार्ड खाते में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ इसकी पूरी जानकारी ट्रांजेक्शन डिटेल्स में होती है. इस सेक्शन को ध्यान से चेक करना चाहिए और अगर कुछ गड़बड़ दिखती है तो तुरंत बैंक को सूचना देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

टाटा मोटर्स करेगी पैसेंजर व्हेकिल बिजनेस को अलग, शेयरहोल्डरों की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget