एक्सप्लोरर

Mankind Pharma IPO: 25 अप्रैल को खुलेगा कंडोम और प्रेगनेंसी किट बनाने वाली मैनकाइंड फार्मा का IPO, प्राइस बैंड का एलान होना है बाकी

Mankind Pharma IPO Price Band: मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों के बड़े आईपीओ में से एक रहने वाला है.

Mankind Pharma IPO: हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ (Mankind Pharma IPO) 25 अप्रैल 2023 को बाजार में दस्तक देगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 40,058,844 शेयर्स ऑफर फॉर सेल के तहत आईपीओ के जरिए निवेशकों को ऑफर करने जा रही है.  मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 27 अप्रैल तक निवेश के लिए खुला रहेगा. कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड की फिलहाल घोषणा नहीं की है. शेयर का फेस वैल्यू एक रुपये निर्धारित किया गया है. 

मैनकाइंड फार्मा आईपीओ के जरिए बाजार से 4200 से 4700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स और निवेशक ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर जुनेजा परिवार और निवेशक कुल 4 करोड़ के करीब शेयर्स बेचने की तैयारी में हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी कंपनी में 79 फीसदी से घटकर 76.50 फीसदी रह जाएगी. 

सेबी के पास दाखिल ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा, शीतल अरोड़ा और रमेश जुनेजा फैमिली ट्रस्ट,  राजीव जुनेजा फैमिली ट्रस्ट और शीतल अरोड़ा फैमिली ट्रस्ट शामिल है. कंपनी के मौजूदा शेयरधारक Cairnhill CIPEF 17405559 शेयर्स, Cairnhill CGPE 2,623,863 शेयर्स, Beige लिमिटेड 9964711 शेयर्स और लिंक इंवेस्टमेंट ट्रस्ट 50,000 शेयर्स आईपीओ में बेचने जा रही है.  ChrysCapital समर्थित जीआईसी ऑफ सिंगापुर ( GIC of Singapore) और CPP Investments के पास मैनकाइंड फार्मा में 10 फीसदी हिस्सेदारी है. ऑफर फॉर सेल के तहत जुटाये जा रहे रकम कंपनी के पास नहीं आएगा बल्कि शेयर्स बेच रहे निवेशकों को मिलेगा. मैनकाइंड फार्मा ने कोटक इंवेस्टमेंट बैंकिंग, जेपी मार्गन, सिटी, जेफ्फरीज, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज को इंवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है.

1991 में मैनकाइंट फार्मा का गठन हुआ था. मैनफोर्स कंडोम और  प्रेगनेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज बनाने वाली हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़ी कंपनी है. 2022 में घरेलू सेल्स के मामले में ये देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. 98 फीसदी रेवेन्यू कंपनी भारत में जेनरेट करती है. 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 8,000 करोड़ रुपये और EBIDTA 2,200 करोड़ रुपये रहा है. भारत के अलावा कंपनी का बड़ा बाजार अमेरिका, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल शामिल है. 

मैनकाइंड फार्मा के वित्तीय परफॉर्मेंस पर गौर करें तो 2019-20 में कंपनी ने 141.49 करोड़ रुपये, 2020-21 में 170.78 करोड़ रुपये और 2021-22 में 213.44 करोड़ रुपये रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च किया था. कंपनी के मैनजमेंट का मानना है कि 2022-23 में कंपनी रेवेन्यू का 2.5 फीसदी  रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च करेगी. कंपनी के पास 600 के करीब वैज्ञानिक हैं जिसमें 40 ऐसे हैं जिनके पास पीएचडी डिग्री हासिल है. कंपनी के तीन यूनिट्स आईएमटी मानेसर, गुरूग्राम हरियाणा में मौजूद है.

ये भी पढ़ें:

अक्षता मूर्ति ने एक झटके में गंवा दिए 500 करोड़ रुपये, इस एक कारण ने कराया इतना नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget